• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इत्र नगरी में खिला कमाल, प्रिया शाक्य ने जिला पंचायत की कुर्सी पर किया कब्जा

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ माने जाने वाली इत्र नगरी कन्नौज में दशकों बाद जिला पंचायत की कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा हो गया।

भाजपा की प्रिया शाक्य ने सपा के श्याम सिंह यादव को हरा कर इतिहास रचते हुए कभी समाजवादी गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज में सपा के ताबूत में आख़िरी कील ठोंक दी। जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही सत्ताधारी दल में बेचैनी दिखने लगी थी। ग्रामीण इलाक़ों में कमजोर संगठन व टिकट न मिलने से नाराज़ नेताओं का विरोधी सुर मुख्य विपक्षी दल सपा को मज़बूत कर रहा था। जिला पंचायत चुनाव के परिणाम भी सत्ताधारी दल के पक्ष में नहीं आए, अधिकृत तौर पर 28 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के 7 प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके। जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की उम्मीद बढ़ गयी थीं।

जिपं अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कमल दोहरे ने मारी बाजी, जनता ने दी बधाई

कन्नौज जिला पंचायत चुनाव में जहां भाजपा की कमान वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक ने सम्भाली थी वहीं सपा की बागडोर स्वयं सपा मुखिया अखिलेश यादव सम्भाले थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार का हिसाब बराबर करने के लिए सपा मुखिया लगातार चुनाव पर नज़र बनाए हुए थे। सूत्रों की मानें तो सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पिछले कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले थे, और शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष कन्नौज में सदस्यों को वोट डालने के लिए लेकर पहुँचे थे।

वहीं दूसरी भाजपा का नेतृत्व स्वयं सांसद सुब्रत पाठक कर रहे थे। सांसद कुशल प्रबंधन के ज़रिए इस चुनाव को जीतकर प्रथम नागरिक की कुर्सी पर भाजपा को स्थापित करना चाहते थे। और वह अपने इस प्रयास में सफल भी हुए।

कन्नौज ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जीत मिली है। 28 सदस्यीय जिला पंचायत में 15 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को बढ़ी जीत मिली है। हालाँकि भाजपा को मिली इस जीत में सपा की आपसी फूट की महती भूमिका है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रिया शाक्य को मिली जीत से समर्थकों में ख़ुशी की लहर है और जश्न का माहौल है।

Tags: kannauj newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

जिपं अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कमल दोहरे ने मारी बाजी, जनता ने दी बधाई

Next Post

‘रोली’ ने सपा प्रत्याशी को दी करारी मात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

'रोली' ने सपा प्रत्याशी को दी करारी मात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार बताए, चीन ने हमारी कितनी जमीन छीनी?

01/08/2020
BAN vs SA

BAN vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगा

24/10/2023
hair

बेजान बालों की चमक के लिए करें ये कारगार उपाय

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version