• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका चोपड़ा ने सांझा किया विडियो, मिस वर्ल्ड बनने पर माँ ने कही थी ये बात

Writer D by Writer D
27/10/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, मनोरंजन
0
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रियंका चोपड़ा का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है, जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय से काफी नाम बनाया है। ग्लोबल स्टार बन चुकी ‘देसी गर्ल’ फिलहाल अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो से कई भारतीयों की भी यादें जुड़ी हैं। ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड (साल 2000) जीतने से जुड़ा है।

 

View this post on Instagram

 

Picture this… I just turned 18 and won Miss World!! When I finally reunited with my parents among all the chaos on stage, the first thing my mom said to me was “babe, what’s going to happen with your studies?” #IndianMom #20in2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 26, 2020 at 12:23pm PDT

30 नवंबर 2000, ये ऐसी तारीख है जो न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि हर भारतीय के लिए काफी खास है। इस ही तारीख को प्रियंका चोपड़ा ने पूरे विश्व में हर भारतीय को गौरवान्वित किया था। ऐसे में अब प्रियंका ने 20 साल पहले खिताब जीतने वाले उस लम्हे को याद किया है और एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में प्रियंका, मां मधु चोपड़ा से उस पल को लेकर सवाल पूछती हैं जब उनकी बेटी (प्रियंका) ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में बदलाव

वीडियो में मधु चोपड़ा कहती हैं, ‘मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है। मैं बस उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैंने उसे गले लगाया तो मैंने उस वक्त बहुत ही बेवकूफी वाली बात कह दी। उस वक्त मुझे कहना चाहिए था कि तुम्हारे मिस वर्ल्ड बनने से मैं बहुत खुश हूँ, ये बोलने के बजाय मैंने कहा- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा।’

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ कोर्ट में पेश हुई चार्जशीट, जानिए पूरा मामला

वीडियो में मधु चोपड़ा के बाद प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी नजर आते हैं। सिद्धार्थ बताते हैं कि वो उस वक्त करीब 11-12 साल के थे, उस वक्त को याद करते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, ‘उस वक्त मेरे अंदर मिक्स्ड फीलिंग्स थीं। मैं खुश था कि वो जीत गईं लेकिन अगले ही पल मुझे समझ आ गया कि अब पढ़ाई के लिए प्रियंका के बजाय मैं यूएस जाऊंगा।’ प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग करने चंडीगढ़ पहुंच रहीं हैं नीतू सिंह

वैसे बात प्रियंका के फिल्मी करियर की करें तो वो आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि यही फिल्म जायरा वसीम की भी बतौर अभिनेत्री आखिरी फिल्म थी, इसके बाद जायरा ने सिनेमाई दुनिया को अलविदा कह दिया था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव मुख्य किरदार में होंगे।

 

Tags: 'Priyanka Chopra Jonas'24ghante online.comBollywood ImagesBollywood PhotosInstagramLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photosmiss world 2000Priyanka Choprapriyanka chopra instagramPriyanka Chopra Miss World
Previous Post

‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’ पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

Next Post

गोरखपुर के नगर विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
Besan Face Pack
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है ये फेस पैक

21/09/2025
Surya Dev
धर्म

करें सूर्य चालीसा का पाठ, जीवन में भर जाएगी सुख-समृद्धि

21/09/2025
Sabudana Khichdi
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

21/09/2025
Next Post
मोहल्ला क्लास में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव 22 children Corona positive in Mohalla class

गोरखपुर के नगर विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

यह भी पढ़ें

Somvati Amavasya

साल की आखिरी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, जीवन से दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

15/12/2024
Egg Manchurian

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2024
vodafone

सरकार वोडाफोन से लड़ाई हारने के बाद कानूनी विकल्पों पर कर रही है विचार

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version