• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा महापंचायत में गरजीं प्रियंका गांधी, भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे सरकार का अहंकार

Desk by Desk
23/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
मथुरा महापंचायत

मथुरा महापंचायत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन का कांग्रेस समर्थन कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में मंच संभालते ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोल दिया। मथुरा में उन्होंने कहा कि पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए, लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया।

बीटेक डिग्री वाले नहीं बन सकते गणित के टीचर, HC ने योग्यता में छूट देने से किया इंकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।

भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है। गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल की कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाएं हैं। मंच से कहा कि किसान का अपमान किया जा रहा है।

किसानों को आंदोलनजीवी कहा और आतंकवादी बोला, संसद में 215 शहीद किसानों के लिए जब राहुल ने दो मिनट का मौन मांगा तो इनके सांसद दो मिनट के मौन के लिए खड़े नहीं हुए। जनता जनार्दन है, जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है। चुनाव के समय किए वादे झूठ निकले।

प्रधानमंत्री अहंकारी नहीं कायर प्रधानमंत्री 

जब पीएम के निर्णयों पर सवाल उठते हैं तो पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं। जनता की बात को स्वीकार नहीं करते। इनमें अहंकार है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस को दोषी ठहराया। शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बढ़ाया आपने तो कुछ बढ़ाया नहीं। शुक्र करिए कि पिछली सरकार ने कुछ बनाया, आप बेचते क्या? बड़े-बड़े उद्योग बेच डाले। शायद मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया।

जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी

जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा। इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी। जो जनता कहती है वह सही है। इस सरकार के अहंकार को खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा करेंगे।

प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया

कार्यकर्ताओं ने उनका नारे लगाकर स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। मौजूद जनता ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। महापंचायत में अपने भाषण को खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो किसान भाई इस आंदोलन में शहीद हुए हैं। उनके लिए दो मिनट का मौन रखें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जय जवान जय किसान के साथ अपना भाषण किया।

जब प्रियंका गांधी महापंचायत के लिए आईं तो रास्ते मे मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी का मथुरा में महापंचायत के दौरान रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।बृजभूमि की तरफ बढ़ते काफिले को थाम कर डीएनडी हाइवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने काफिला रोककर मुलाकात की।

महापंचायत में जाने से के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन कुंभ में जाएंगी

महापंचायत में जाने से के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है। वृंदावन में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने सुरक्षा के इंतजाम जांचे हैं।

 

Tags: Agra Hindi SamacharAgra News in HindiCongress leadercongress mahapanchayatfarm lawsFarmers Protest Delhikisan mahapanchayat in mathuraLatest Agra News in HindiMathura Mahapanchayatmathura newsmathura news todayPriyanka Gandhi VadraPriyanka gandhi vadra congress leaderpriyanka gandhi vadra in mathuraSaintsvrindavan kumbhvrindavan kumbh melavrindavan newsyamuna riverकांग्रेसप्रियंका गांधींमथुरा महापंचायतयमुना नदीवृंदावन कुंभवृंदावन कुंभ मेला
Previous Post

बीटेक डिग्री वाले नहीं बन सकते गणित के टीचर, HC ने योग्यता में छूट देने से किया इंकार

Next Post

Bihar Board ने 9वीं क्लास का दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

Desk

Desk

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post

Bihar Board ने 9वीं क्लास का दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें

Amrit Snan

मकर संक्रांति अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं ने तट पर किया पूजन अर्चन

14/01/2025
Gaza

किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा में लगी रोक

29/01/2021
Electricity consumer identification

कल से चलेगा विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा अभियान

31/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version