• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ कर किसान आंदोलन को धार देंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Desk by Desk
23/02/2021
in Categorized
0
प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों राजनीति के साथ धार्मिक रंग में रंगी नजर आ रही हैं। बता दें कि पहले सहारनपुर में मां शाकुंभी के दर्शन फिर संगम में डुबकी लगाने के बाद अब मंगलवार वह मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।

इसके बाद वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से वह अपनी पार्टी मजबूत करने में लगी हैं। किसान आंदोलन को और धार दे रही हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

Huawei FreeBuds 4i TWS इयरफोन से उठा पर्दा, टच कंट्रोल के साथ मिलेगी दमदार बैटरी

कांग्रेसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के वृंदावन जाने, ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने, साधु-संतों का आशीर्वाद, यमुना पूजन कर कुंभ स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का समय अचानक बदल गया है। किसान महापंचायत की भीड़ कहीं वृंदावन की तरफ न जाए, इसके लिए कांग्रेस महासचिव पहले पालीखेड़ा की किसान महापंचायत के बाद वृंदावन पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि प्रियंका गांधी किसान महापंचायत के बाद वृंदावन जाएंगी। माना जा रहा है कि वृंदावन भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगी।

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

Tags: congressPriyanka Gandhi VadraUttar Pradeshउत्तर प्रदेशकांग्रेसठाकुर बाँके बिहारी मंदिरप्रियंका गांधी वाड्रा
Previous Post

कोरोनिल के सर्टिफिकेट पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से IMA ने मांगा जवाब

Next Post

Samsung का बड़ा ऐलान, इस स्मार्टफोन को चार साल तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Samsung

Samsung का बड़ा ऐलान, इस स्मार्टफोन को चार साल तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट

यह भी पढ़ें

Dead Body

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत

18/06/2021
arrested

बदला लेने को युवक की हुई थी हत्या, चार अभियुक्त गिरफ्तार

30/12/2021
Sonam Kapoor came forward to help in the corona epidemic

कोरोना महामारी में मदद के लिए सोनम कपूर आई आगे

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version