• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसद में तय हो गई प्रियंका की जगह, सदन में राहुल से रहेगा इतनी सीटों का फासला

Writer D by Writer D
03/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के बीच 18वीं लोकसभा में सीटों की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी पहले की तरह सीट नंबर एक पर बने रहेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीट नंबर दो और गृहंमत्री अमित शाह सीट नंबर 3 पर बैठेंगे। साथ ही पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गयी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) को उनकी सीट अलॉट कर दी गयी है।

दरअसल, 29 नवंबर के सर्कुलर में लोकसभा में सीट नंबर चार और पांच को खाली छोड़ा गया था लेकिन नई सूची में सीटों की व्यवस्था को अपडेट किया गया है। संशोधित लिस्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सीट नंबर चार दी गई है, इससे पहले उन्हें सीट नंबर 58 अलॉट की गई थी। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जैसे शीर्ष नेताओं की सीटें खाली रहेंगी।

लोकसभा में विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं की सीट की पहली पंक्ति में कोई संशोधन नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सीट नंबर 498 पर बैठेंगे और उनके बगल में यानी सीट नंबर 497 पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल बैठने वाले हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीट नंबर 355 और टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीट नबंर 354 अलॉट की गई है।

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 357 अलॉट की गई है। उनके बगल में सीट 358 पर डिंपल यादव बैठेंगी। वायनाड से कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बैठने की व्यवस्था चौथी पंक्ति में की गई है, वह सीट नंबर 517 पर बैठेंगी।

प्रियंका (Priyanka Gandhi) के साथ में केरल से कांग्रेस सांसद अडूर प्रकाश और असम से पार्टी के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बैठेंगे। लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बैठने के स्थान के बीच 19 सीटों का फासला है।

Tags: delhi newsNational newspriyanka gandhi
Previous Post

ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को वितरण किए कंबल

Next Post

‘गाड़ी चढ़ा दूंगा…’, बीजेपी विधायक की ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
Bhagchand Tankada

'गाड़ी चढ़ा दूंगा...', बीजेपी विधायक की ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी

यह भी पढ़ें

power generation

ओबीसी आरक्षण के लिए डटे रहे एके शर्मा

30/03/2023

इस दिन दस्तक देगा 44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

20/11/2021
akhilesh yadav

भाजपा और संघ को उत्तर प्रदेश की सत्ता हाथ से फिसलती दिख रही है : अखिलेश

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version