• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इनामी बदमाश आठ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, आभूषण और अवैध हथियार बरामद

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़ जनपद पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों से 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों से पुलिस ने लगभग सवा लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नगदी, तीन तमंचे, पांच चाकू, इन्वर्टर, बैटरी और लूट करने के लिए प्रयोग की जाने वाली एक बाइक तथा एक साइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार को बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से सवा लाख रुपये मूल्य के आभूषण, तीन तमंचे, लूट में प्रयोग की जाने वाली एक बाइक, एक इनवर्टर और दो बैटरी बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम मेरठ निवासी अनीस, शकील एवं 10 हजार रुपये का इनामी इरफान बताए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने भी मंगलवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों से पुलिस ने दस हजार रुपये, पांच चाकू और एक साइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश बैंक जाने वाले लोगों की निगरानी करते थे। बैंक से रुपया निकाल कर लाते समय एक बदमाश उस व्यक्ति के वाहन में साइकिल से टक्कर मार देता था और शेष बदमाश उसे बातों में उलझाकर उसकी जेब से रुपया निकाल लेते थे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने अपने नाम जनपद मुरादाबाद निवासी मुशाहिद, जनपद सम्भल निवासी जाहिद और मुसाहिद तेली, उत्तराखंड निवासी नदीम और पूर्वी दिल्ली निवासी मोहम्मद तौफीक बताए हैं। इन बदमाशों से दस हजार रुपये, पांच चाकू और एक साइकिल बरामद की गई है।

Tags: crime newshapud news
Previous Post

10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, डेरी फार्म मालिक का बेटा गिरफ्तार

Next Post

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का बिधूना पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राष्ट्र निर्माण में ग्रामीण, कृषि विकास व ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका है : राष्ट्रपति

24/11/2021

ये नासा ने ‌क्या कर दिया,‌ मिशन तो पूरा किया लेकिन….

25/10/2020
Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती पर बजरंग बली को अर्पित करें उनके प्रिय भोग, मिलेगी तरक्की

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version