• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फटी एडियों की बढ़ने लगी हैं समस्या, ऐसे बनाएं इन्हें कोमल

Writer D by Writer D
12/06/2025
in फैशन/शैली
0
Cracked Heels

cracked heels

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे की खूबसूरती का ध्यान रखते-रखते अक्सर लोग अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई बार फटी एडियों (Cracked Heels) की समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं। सर्दियों के दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती हैं, खासतौर से महिलाओं में। कई बार ये न केवल दर्द का कारण बनती हैं बल्कि इसकी वजह से दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। फटी एड़ियां (Cracked Heels)  के कारण कई बार न तो स्टाइलिश फुटवेअर पहन पाते हैं और न ही कंफर्ट महसूस कर पाते हैं। यूं तो बाजार में कई ऐसी क्रीम मौजूद हैं जो फटी एड़ियों (Cracked Heels)  को ठीक करने का दावा करती हैं। लेकिन इसका जितना घरेलू उपचार किया जाए उतना बेहतर रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से एडियों के फटने की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानें इनके बारे में…

नारियल का तेल

रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लेकर उसे फटी हुई एड़ियों (Cracked Heels)  पर लगाइए। चाहें तो इसे हल्का गर्म भी कर सकती है। इसकी मसाज से थकान भी कम होगी। उसके बाद जुराबें पहनकर सो जाएं। सुबह उठकर पैरों पानी से धो लें। करीब 10 दिन तक इस उपाय को लगातार करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

ऐलोवेरा जेल

सारे कामों से फुर्सत हो जाने के बाद अपने पैरों को अच्छे से वॉश करें। एक टब में हल्का गरम पानी भर लें और उसमें 15-20 मिनट के लिए पैर रखें। टॉवल से एड़ियों को सुखाएं और फिर उन पर ताजा या फिर मार्केट में मिलने वाला प्लेन ऐलोवेरा जेल लगाएं। इसके ऊपर टॉवल सॉक्स पहन लें और रातभर ऐसे ही रहने दें। एड़ियों को हील करने का ये तरीका इतना सुरक्षित है कि इसे रोज अपनाया जा सकता है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ज्यादा फटी एड़ियों (Cracked Heels) के लिए यह बेहतरीन उपाय है। दोनों ही चीजें एड़ियों को नमी देकर कोमल बनाती हैं। तीन-चौथाई मात्रा में गुलाब जल और एक-चौथाई मात्रा में ग्लिसरीन लेकर मिश्रण बनाएं और कुछ देर तक एड़ियों पर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से उसे साफ कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

शिया बटर

शिया बटर फैट रिच होता है और इसमें कई विटमिन्स भी होते हैं, जो इसे स्किन सॉफ्ट बनाने का बेस्ट प्रॉडक्ट बनाते हैं। इसमें ऐंटीइन्फ्लैमट्री और हीलिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। ये सारी खूबियां इसे क्रैक हील्स को रिपेयर करने का बेहतर विकल्प बनाती हैं। आपको बस अपने पैर अच्छे से साफ करना है और प्योर शिया बटर को लगाकर व उस पर मोजे पहनकर सो जाना है। कुछ ही दिनों में फर्क आपके सामने होगा।

ओटमील और जोजोबा ऑयल

ओटमील त्वचा को निखारने का काम करता है। जबकि जोजोबा ऑयल मॉइश्चर करने का। ओटमील पाउडर और जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर तक प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

चावल का आटा

फटी एड़ियों को साफ करने के लिए चावल का आटा लेकर उसमें शहद मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। इस पेस्ट को सूखने पर अच्छे से धो लें। शहद से त्वचा को नमी मिलेगी और चावल के आटे से खुरदुरापन दूर होगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipshome remedies to treat cracked heeltips for cracked heels
Previous Post

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

Next Post

फेस पर हो गया झुर्रियों का कब्जा, इस पैक से पाएं छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
weight
फैशन/शैली

ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद

06/05/2026
bichhiya
फैशन/शैली

दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को चार चांद लगाती है टो रिंग्स

06/05/2026
Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Next Post

फेस पर हो गया झुर्रियों का कब्जा, इस पैक से पाएं छुटकारा

यह भी पढ़ें

Dead body

तालाब किनारे मिली सात वर्षीय बच्ची की लाश

25/04/2023
Corona

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले इतने हजार नए केस

18/08/2021
CM Yogi

सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होता, कुछ हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती हैः सीएम योगी

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version