• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रो. सीमा सिंह बनी राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
Prof. Seema Singh

Prof. Seema Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में कार्यरत प्रो. सीमा सिंह को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का कुलपति नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के आदेश के अनुसार प्रो. सीमा सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए की गई है।

डॉ. सीमा सिंह वर्तमान में बीएचयू, कमच्छा, वाराणसी के शिक्षा संकाय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वनस्पति विज्ञान में एमएससी की है। इसके बाद काशी विद्यापीठ से एमएड में गोल्ड मेडल हासिल किया। बीएचयू के शिक्षा संकाय में जेआरएफ के रूप में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके 80 से अधिक पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

इसके साथ ही दस किताबें लिखी हैं और एक लघु परियोजना पूरी की है। यह परियोजना यूजीसी की एक प्रमुख शोध परियोजना है और यूईपीए से प्रायोजित है। उन्होंने कई सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित कराई हैं। वह कई शैक्षिक संघों और संगठनों की सदस्य हैं। प्रो. सीमा सिंह ने दूरस्थ शिक्षा पर पठन सामग्री का संपादन और अनुवाद किया है। इग्नू स्टडी सेंटर, बीएचयू की पार्ट टाइम फैकल्टी और बीएड, एमएड के अकादमिक काउंसलर का भी इन्हें अनुभव है।

चौ.चरण सिंह विवि ने तीन मई तक स्थगित की मुख्य परीक्षाएं

प्रो. सीमा सिंह को उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्र अपनी प्रिय अध्यापिका को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया वह महिलाओं तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास करेंगी। विशेष रूप से कौशल आधारित पाठ्यक्रम को प्राथमिकता देंगी। स्टडी सेंटर को प्रदेश से बाहर भी विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. समय पर रिजल्ट, एडमिशन एवं ह्यूमन रिसोर्सेज के उन्नयन पर ध्यान रहेगा।

Tags: Education NewsProf. Seema SinghRajshri Tandon Open University
Previous Post

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बने ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’

Next Post

परिणीति बोली ‘महिलाओं के बेहतर चरित्र-चित्रण में अपना योगदान करना चाहती हूं’

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
Teacher Recruitment
शिक्षा

शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, जानें कहां निकलेगी बड़ी भर्ती

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
Next Post
Parineeti said, 'I want to contribute to better characterization of women'

परिणीति बोली 'महिलाओं के बेहतर चरित्र-चित्रण में अपना योगदान करना चाहती हूं'

यह भी पढ़ें

accident on Yamuna Expressway

‘मौत’ की रफ्तार! यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वैन में सवार 5 की मौके पर मौत

21/10/2023
Ganjari Stadium

प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, डमरू के आकार का पवेलियन…, देखें गंजारी स्टेडियम की मनमोहक तस्वीरें

20/09/2023
Boris Johnson

प्रधानमंत्री आज अपने पद से देंगे इस्तीफा, 50 से अधिक सदस्यों ने छोड़ा साथ

07/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version