• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोक कल्याण मेरा लक्ष्य, राष्ट्र धर्म मेरा धर्म : योगी

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी मंडल स्तर पर संचालित अभ्युदय कोचिंग शीघ्र ही जिलों में भी उपलब्ध होगी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एनेक्सी भवन के सभागार में अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से मुखातिब थे। इस अवसर पर उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की डिजिटल लाइब्रेरी का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग के चयनित छात्रों को मुफ्त टैबलेट देने के लिए राज्य सरकार ने बजट में व्यवस्था की है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में सिद्धांत के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है, जो अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को मिल रही है। सफल अधिकारी मार्गदर्शन करें, ऐसी व्यवस्था किसी कोचिंग में नहीं होती है।

उन्होंने सफलता के लिए लगातार, धैर्य और पूरे मन से  प्रयास करने की सलाह दी।  सीएम योगी ने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है कि उसे अब पुस्तकों के ढेर से घिरना नहीं पड़ रहा। स्मार्ट फोन में ही उसे दुनिया भर की किताबें उपलब्ध हो जा रही हैं। इस अवसर पर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन आदि मौजूद रहे। गोरखपुर के एनेक्सी भवन में अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। छात्रा अपर्णा मिश्रा ने उनसे पूछा कि आप एक योगी, संत हैं और आपके सबल कंधों पर देश के सबसे बड़े राज्य की भी जिम्मेदारी है, दोनों में समन्वय कैसे बनाते हैं? सीएम योगी ने कहा कि एक योगी का लक्ष्य लोक कल्याण होता है और मुख्यमंत्री के रूप में मेरा दायित्व लोक कल्याण के पथ पर चलते रहने का है।

मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस, किया जागरूक

लोक कल्याण ही मेरा लक्ष्य है। मेरा धर्म राष्ट्रधर्म है। धर्म का अर्थ वह नहीं जो हम सामान्य भाषा में समझते हैं। पूजा पद्धति और उपासना विधि मेरी व्यक्तिगत आध्यात्मिक साधना का विषय है। मैं इसे किसी और पर नहीं थोप सकता और न ही कोई अन्य मुझ पर थोप सकता, लेकिन राष्ट्रधर्म हरेक व्यक्ति के लिए है। मेरे लक्ष्य और धर्म को लेकर कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्युदय के विद्यार्थी भी सफलता प्राप्त करने के लिए दुविधा मुक्त लक्ष्य निर्धारित करें क्योंकि दुविधा रहने पर “माया मिली न राम ” वाली स्थिति हो जाती है।

गाजीपुर की शोभा सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। लक्ष्य तय कर सफलता प्राप्ति तक प्रयास करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है, न दैन्यम न पलायनम”। अर्थात हमें न तो दीनता दिखानी चाहिए और न ही पलायन करना चाहिए। निरंतर प्रयास करना चाहिए और इसी अहर्निश प्रयास का नाम अभ्युदय योजना है।

चुनावी रंजिश के चलते सपा कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

दीक्षा पांडेय ने मुख्यमंत्री से पूछा कि भारत को सशक्तम राष्ट्र बनाने के लिए हमें क्या करना चाहिए? जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष का ही कार्य नहीं है, राष्ट्र के हर नागरिक को अपने कर्तव्य के माध्यम से इसमे योगदान देना होता है। उन्होंने दीक्षा को उदाहरण देते हुए समझाया कि आपके पिता जी कमाते होंगे लेकिन माता जी यदि भोजन न बनाएं तो वह वेतन किस काम का। ऐसे ही घर हरेक सदस्य कुछ न कुछ कार्य करता होगा। ऐसी ही जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति है। आप किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों, अपने कर्तव्यों के पालन से आप यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का नेतृत्व राष्ट्र को नई दिशा दे सकता है। हम सभी ने देखा है कि पिछले छह वर्षों में डेढ़ की तस्वीर बदली है। देश को यशस्वी नेतृत्व मिलता है तो विकास योजनाओं का भी मार्ग प्रशस्त होता है, लोक कल्याण के साथ वैश्विक मंच पर देश की पहचान स्थापित होती है। आज जब हम प्रवासी नागरिकों से मिलते हैं तो उन्हें देश की वर्तमान व्यवस्था पर गौरव की अनुभूति होती है। दुनिया में कहीं भी जाकर यह बताने पर की भारत से आए हैं तो सम्मान मिलता है। लोग सम्मान के साथ कहते हैं कि पीएम मोदी के देश से आए हैं। ऐसे में देश की जनता का भी दायित्व बनता है कि वह मनोयोग से अपना कार्य कर राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान दे।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

चुनौतियों से जूझकर ही मिलती है सफलता : आनंदीबेन पटेल

Next Post

बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी ऊंचाई, विकास  का कोई विकल्प नहीं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
cm yogi

बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी ऊंचाई, विकास  का कोई विकल्प नहीं : योगी

यह भी पढ़ें

गौ संरक्षण पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला

03/09/2021
cm yogi in jhansi

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

23/05/2021

बिजली उपभोक्ता है मुख्य स्तम्भ, उनका उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं : श्रीकान्त शर्मा

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version