• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब : 10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, बचाव में आए कैप्टन

Desk by Desk
20/12/2020
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राष्ट्रीय
0
10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने रविवार को पंजाब के 10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर दबिश दी है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलनकारी किसानों की हिमायत कर रहे आढ़तियों को डराने-धमकाने की केंद्र की चाल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसे घृणित तरीके से केंद्र के खिलाफ लोगों के गुस्से में और बढ़ोत्तरी होगी।

कैप्टन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केंद्र की तरफ से पंजाब के कुछ आढ़तियों के खिलाफ आयकर छापे सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं, ताकि आढ़तियों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और आजादी से रोकने के लिए दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी दमनकारी नीतियां सत्ताधारी भाजपा को उलटी पड़ेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसानों को मनाने, गुमराह करने और बांटने में असफल रहने के बाद केंद्र सरकार ने अब संघर्ष को कमजोर करने के लिए आढ़तियों को निशाना बनाना शुरू किया है, जो पहले ही दिन से पूरी सक्रियता से किसानों के आंदोलन की हिमायत कर रहे हैं।

सीआरपीएफ को साथ लेकर डाले गए आयकर छापे

कैप्टन ने कहा कि पंजाब के कई बड़े आढ़तियों के ठिकानों पर नोटिस जारी करने के सिर्फ चार दिनों में ही यह कार्रवाई हुई, जबकि उनके नोटिस के जवाब का भी इंतजार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी सूचना या भरोसे में नहीं लिया गया, जो आम विधि होती है। आईटी टीमों की दबिश के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ की सहायता ली गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि यह बदलाखोरी की राजनीति का मामला नहीं है तो फिर क्या है।

अस्पताल में आकर ही एक मशहूर शख्सियत ने जताया था तैमूर के नाम पर ऐतराज

इन आढ़तियों पर हुई कार्रवाई

सीआरपीएफ की दो बसें भरकर जवानों के साथ रातभर जिन आढ़तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, उनमें विजय कालड़ा (प्रधान पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन), पवन कुमार गोयल (प्रधान समाना मंडी), जसविंदर सिंह राणा (पटियाला जिला प्रधान), मंजिंदर सिंह वालिया (प्रधान नवांशहर), हरदीप सिंह लड्डा (प्रधान राजपुरा), करतार सिंह और अमरीक सिंह (आढ़तिया राजपुरा) शामिल हैं। पंजाब के कुल 14 आढ़तियों को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिले हैं।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान की दुकान, होटल पर आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार रात नवांशहर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनजिंदर वालिया के व्यावसायिक कार्यालयों, दुकान व होटल पर छापा मारा। टीम उनके घर भी गई और वालिया को अपने साथ लिया। मामले में मनजिंदर वालिया ने कहा कि मैं आयकर विभाग टीम के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं।

 

Tags: 10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर ईडी का छापाActionCaptain Amrinder SinghCaptainscenter governmentIncome tax department
Previous Post

महाराष्ट्र में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा : उद्धव ठाकरे

Next Post

Corona Vaccine : 850 टन खुराकों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाएगा यूनिसेफ

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

29/07/2026
House proceedings adjourned until 12 PM.
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा, कार्यवाही 12 बजे तक टली

29/07/2026
Chocolate Cake
Main Slider

इस चीज से बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक, वो भी बिना ओवन के

29/07/2026
curd chilli pickle
Main Slider

इस तरह से बनाएं ये अचार, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

29/07/2026
Kaal Sarp Dosh
Main Slider

काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

29/07/2026
Next Post
unisafe covid 19

Corona Vaccine : 850 टन खुराकों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाएगा यूनिसेफ

यह भी पढ़ें

Dheerajlal Shah

फेमस फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन

12/03/2024
चीनी कंपनी ने कोविड टीका बाजार में बेचने को तैयार

ड्रैगन को इन देश ने दिया का बड़ा झटका, चीनी कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल पर पैसा लगाने से इनकार

13/10/2020
CM Yogi

रामलला मंदिर निर्माण की प्रगति का योगी लेंगे जायजा

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version