• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भिड़ेंगे पंजाब-हैदराबाद

Desk by Desk
24/10/2020
in Categorized
0
Sunrisers Hyderabad Match

सनराइजर्स हैदराबाद मैच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| लगातार तीन जीत से फिर से पटरी पर लौटने वाला किंग्स इलेवन पंजाब और पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दुबई में अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से एक दूसरे का सामना करेंगे। किंग्स इलेवन और सनराइजर्स की स्थिति एक जैसी है।

इन दोनों टीमों के 10 मैचों में आठ अंक हैं, लेकिन हैदराबाद की टीम बेहतर रन गति के कारण आठ टीमों की तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक पायदान आगे पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिये इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे।

किंग्स इलेवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया तथा केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी सुरक्षित हाथों में है। कप्तान राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल और निकोलस पूरण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म चिंता का विषय है। जिम्मी नीशाम के आने से टीम की बल्लेबाजी और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली गेंदबाजी को भी कुछ मजबूती मिली है।

सनराइजर्स को भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को आठ विकेट से मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। डेविड वॉर्नर की टीम अब प्लेऑफ की उम्मीदों का जीवंत रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सनराइजर्स के लिए पिछले मैच में सकारात्मक पहलू यह रहा कि वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टॉ की नाकामी के बावजूद टीम मनीष पांडे और विजय शंकर के अर्धशतकों की मदद से 155 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। जैसन होल्डर को शामिल करने से सनराइजर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है। वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने रॉयल्स के खिलाफ 33 रन देकर तीन विकेट लिए। लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और टी नटराजन को अधिक जिम्मेदारी संभालने की जरूरत है।

Tags: IPL 2020 PlayoffsKings XI Punjab MatchKings XI Punjab Playing XIKings XI Punjab TeamSunrisers Hyderabad MatchSunrisers Hyderabad Playing XISunrisers Hyderabad Teamआईपीएल 2020 प्लेऑफकिंग्स इलेवन पंजाब टीमकिंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग XIकिंग्स इलेवन पंजाब मैचसनराइजर्स हैदराबाद टीमसनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवनसनराइजर्स हैदराबाद मैच
Previous Post

मुंबई इंडियंस की इन दो जोड़ियों से पार नहीं पा सकी चेन्नई सुपर किंग्स

Next Post

20 घंटे से धरने पर बैठी गैंगरेप पीड़िता को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Mandal chief of BJP gang raped

20 घंटे से धरने पर बैठी गैंगरेप पीड़िता को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Supreme Court

SC का अहम निर्णय: SC-ST और OBC भी जनरल कैटेगरी में ले सकेंगे लाभ

17/01/2026
grand statue of Lord Laxman

इस शहर में लगेगी भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा, करोड़ रुपए का प्रस्ताव हुआ पास

27/03/2021
White Hair

सफेद बाल होंगे कुदरती काले, बस करें ये उपाय

21/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version