Main Sliderमनोरंजन

पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का हुआ निधन

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। जिससे बचने के लिए पूरा देश कोशिश कर रहे है। हर तरफ से  बुरी खबर आ रही है। आज भी बुधवार को तड़के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया। शेरा जगरांव के गांव मलकपुर के रहने वाले थे। शेरा के सहायक रहे जगदेव सिंह ने बताया कि वे 17 अप्रैल को ही साउथ अफ्रीका के कीनिया में अपने दोस्त के पास गए थे। 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार हो गया था।

 

कंगना की बहन रंगोली ने दो डिज़ाइनर्स पर साधा निशाना, बोली अदालत तक घसीटेंगे

इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात लगभग दो बजे उनका देहांत हो गया। शेरा ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इसमें यारी जट्ट दी और जट्ट ते जमीन सुपरहिट रही। इस समय उनकी यार बेली फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शव को लाने के लिए परिजन केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं।

 

कोविड सेंटर में ऑक्सीजन लीकेज, मेडिकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

शेरा के करीबी पंजाबी निर्माता डीपी सिंह अर्शी ने बताया कि शेरा का परिवार चाहता है कि उनके शव को पंजाब लाया जाए लेकिन कोविड-19 के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 10 अप्रैल को पॉलीवुड के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मशहूर पंजाबी कलाकार सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया गया। सतीश कौल ने तकरीबन 300 हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। लोकप्रिय धारावाहिकों महाभारत, सर्कस और विक्रम बेताल में भी उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए थे। महाभारत में उनकी इंद्र देव की भूमिका से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। वे अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी जिंदगी फकीरी में गुजरी।

 

Related Articles

Back to top button