• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर सिंगर की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही वापस ली गई थी सुरक्षा

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
sidhu moswala

sidhu moswala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला (sidhu moswala) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला (sidhu moswala) पर मनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे।

बताया जा रहा है कि मूसेवाला (sidhu moswala)को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।

मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है।

कौन थे सिद्धू मूसेवाला (sidhu moswala) 

17 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला मनसा जिले के मूसा वाला गांव के रहने वाले थे। मूसेवाला की लाखों में फैन फॉलोइंग है और वह अपने गैंगस्टर रैप के लिए लोकप्रिय थे। सिद्धू मूसेवाला की मां गांव की सरपंच थीं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में म्यूजिक सीखा और बाद में कनाडा चले गए।

मूसेवाला को सबसे विवादास्पद पंजाबी गायकों में से भी जाना जाता है, जो खुलेआम बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते थे, उत्तेजक गीतों में गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे। सितंबर 2019 में रिलीज़ हुआ उनका गाना ‘जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वर्गी’ ने 18वीं सदी के सिख योद्धा माई भागो के संदर्भ में एक विवाद को जन्म दिया था। उन पर इस सिख योद्धा की छवि को खराब दिखाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में मूसेवाला ने माफी मांग ली थी।

किसानों के हित में हर वक़्त प्रयासरत है योगी सरकार

मूसेवाला के एक और गाना ‘संजू’ ने भी जुलाई 2020 में विवाद खड़ा कर दिया था। यह गाना एके-47 फायरिंग मामले में सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलीज हुए गाने में अपनी तुलना अभिनेता संजय दत्त से की थी।

मई 2020 में बरनाला गांव में फायरिंग करते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में संगरूर की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Tags: Entertainment newspunjabi singersiddhu moswal
Previous Post

उत्तर प्रदेश की 75 सीटों के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ेंगे: योगी

Next Post

जनता का विद्युत व्यवस्था पर विश्वास बना रहे : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Next Post
sambhav portal

जनता का विद्युत व्यवस्था पर विश्वास बना रहे : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

‘पीएम स्वनिधि योजना’ द्वारा इन लोगों को मिलेगा बिना गारंटी 10 हजार तक का लोन

27/10/2020
moderna vaccine

बस आने वाली है Coronavirus Vaccine, Moderna ने बताया कितनी होगी कीमत

22/11/2020

28 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका साल 2020 का आखिरी सोमवार

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version