• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रचंड बने नेपाल के नए पीएम, कल लेंगे शपथ

Writer D by Writer D
25/12/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Pushpa Kamal Dahal Prachanda

Pushpa Kamal Dahal Prachanda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल की राजनीति में आज का दिन बेहद नाटकीय रहा। दोपहर तक शेर बहादुर देउबा के पीएम बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन CPN-Maoist सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) मीटिंग से नाराज होकर निकल गए और गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया। प्रचंड अब केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML के समर्थन से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि दहल को सोमवार की शाम चार बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया। इस पत्र में बहुमत के लिए  प्रचंड के समर्थन में 165 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

फाइल फोटो

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए आज तक ही डेडलाइन दी थी। इसके बाद भी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और केपी शर्मा ओली की पार्टी वाले गठबंधन ने दावा पेश नहीं किया था। इसलिए ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सरकार बनाने के लिए बातचीत सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रही है।

पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए केपी शर्मा ओली के साथ हाथ मिलाया और अब नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह सोमवार की शाम चार बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले विपक्षी CPN-UML, CPN-माओवादी सेंटर, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और अन्य छोटे दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक में ‘प्रचंड’ के नेतृत्व में सरकार बनाने पर सहमति बन गई थी।

सीएम धामी किताब कौथिग कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- पुस्तकों से अर्जित होता है नया ज्ञान

CPN-माओवादी के महासचिव गुरुंग ने बताया था कि केपी शर्मा ओली की पार्टी, CPN-माओवादी और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर 165 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ राष्ट्रपति कार्यालय में पुष्प कमल दहल प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दावा करने के लिए तैयार है।

नए गठबंधन को 275 सदस्यीय संसद में से 165 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इस चुनाव में नेपाली कांग्रेस ने 275 सीटों में से 89 जीती हैं, CPN-UML के खाते में 78 सीटें गई हैं और CPN-Maoist को 32 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा है। पहली बार चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी ने भी 20 सीटे अपने नाम की हैं, जनता समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं जनमत पार्टी के खाते में 6 सीटें गई हैं।

Tags: # world newsinternational Newsnepal newspushpa kamal dahal prachanda
Previous Post

सीएम धामी किताब कौथिग कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- पुस्तकों से अर्जित होता है नया ज्ञान

Next Post

कोरोना से दिवंगत 51 पत्रकारों के परिजनों को सीएम योगी ने दिए 10-10 लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

‘देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता’: मुख्यमंत्री धामी

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

महिलाओं के लिए ₹50 हजार का प्लान! 2027 से पहले योगी सरकार की तैयारी

13/08/2026
Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Next Post
cm yogi

कोरोना से दिवंगत 51 पत्रकारों के परिजनों को सीएम योगी ने दिए 10-10 लाख रुपये

यह भी पढ़ें

cm yogi

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम को बनाएं अनिवार्य: मुख्यमंत्री

06/01/2026
NEET-UG

NEET SS एग्जाम स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा

17/10/2025
AK Sharma

हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह बन गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल: एके शर्मा

24/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version