• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मनाई जाएगी सावन की पुत्रदा एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Writer D by Writer D
04/08/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
putrda ekadashi

putrda ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावण मास (Sawan) की  शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi ) मनाई जाती है. पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार रखा जाता है. एक पुत्रदा एकादशी पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन आती है. वहीं, दूसरी पुत्रता एकादशी सावन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आती है.

इस साल 8 अगस्त 2022 को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन व्रत  रखने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान के सभी कष्ट भी दूर हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि-

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi Shubh Muhurat)

श्रावण पुत्रदा एकादशी सोमवार, अगस्त 8, 2022 को

एकादशी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 07, 2022 को सुबह  11 बजकर 50 मिनट से शुरू

एकादशी तिथि समाप्त – अगस्त 08, 2022 को रात 09 बजे खत्म

पारण (व्रत तोड़ने का) समय – अगस्त 09, 2022 को सुबह 06 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 42 मिनट तक

पुत्रदा एकादशी का महत्व (Putrada Ekadashi 2022 Importance)

माना जाता है कि पुत्र सुख की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. जिन लोगों को कोई पुत्र नहीं होता उनके लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत अत्यधिक महत्वपूर्ण है. इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की भी खास कृपा होती है.

पुत्रदा एकादशी पूजा विधि (Putrada Ekadashi Puja Vidhi)

एकादशी से एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन करना चाहिए.

एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त पर उठें और नहाकर साफ कपड़े पहन लें.

इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के आगे दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें.

भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करे. तुलसी भगवान शिव को अति प्रिय है इसलिए विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी को जरूर शामिल किया जाना चाहिए.

8 अगस्त 2022 को पुत्रदा एकादशी के साथ ही  सावन का सोमवार भी है ऐसे में मंदिर में जाकर विष्णु भगवान की पूजा के साथ ही शिवलिंग पर भी जल जरूर चढ़ाएं.

व्रत के दिन कुछ भी ना खाएं फिर अगले दिन पारण करने से पहले ब्राह्मणों को भोजन कराएं उसके बाद ही पारण करें.

पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा (Putrada Ekadashi Katha)

श्री पद्मपुराण के अनुसार द्वापर युग में महिष्मतीपुरी का राजा महीजित बड़ा ही शांति और धर्म प्रिय था लेकिन उसका कोई पुत्र नहीं था. राजा के शुभचिंतकों ने यह बात महामुनि लोमेश को बताई. महामुनि ने बताया कि राजा ने अपने पिछले जन्म में कुछ अत्याचार किए हैं. एक बार एकादशी के दिन दोपहर के समय वो एक जलाशय पर पहुंचे. वहां एक प्यासी गाय को पानी पीते देखकर उन्होंने उसे रोक दिया और स्वयं पानी पीने लगे.

राजा का ऐसा करना धर्म के विपरीत था. पूर्व जन्म के कुछ पुण्य कर्मों के कारण वो अगले जन्म में राजा तो बने, लेकिन उस एक पाप के कारण अब तक संतान विहीन हैं. महामुनि ने बताया कि यदि राजा के सभी शुभचिंतक श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को विधि पूर्वक व्रत करें और उसका पुण्य राजा को दे दें, तो उन्हें निश्चय ही संतान की प्राप्ति होगी. महामुनि के कहने पर प्रजा के साथ-साथ राजा ने भी यह व्रत रखा. कुछ महीनों के बाद रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया. मान्यता है ति तभी से इस एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाने लगा

Tags: putrada ekadashiPutrada Ekadashi 2022Putrada Ekadashi kathaPutrada Ekadashi muhurtPutrada Ekadashi significance
Previous Post

04 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

Solo Trip
फैशन/शैली

लंबे सफर में भी रहेंगी फ्रेश, फॉलो करें ये टिप्स

23/08/2026
Kinnu
फैशन/शैली

BP के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है ये फल

23/08/2026
chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Next Post
Corona

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘… भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है’, मास्को में भारतवंशियों के बीच बोले पीएम मोदी

09/07/2024
12000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco Pad M1, पावरफुल फीचर्स वाले Pad X1 ने भी की एंट्री

Poco Pad M1 और Pad X1 की एंट्री, 12000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स

27/11/2025
anil vij

हरियाणा: मंत्री अनिल विज बने Covaxin के वॉलंटियर, लगवाया पहला टीका

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version