• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दी मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें इसका महत्व

Writer D by Writer D
12/09/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय संगिनी राधारानी का जन्म हुआ था। जहां एक ओर जन्माष्टमी पर संपूर्ण भारत में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है, वहीं राधा अष्टमी (Radha Ashtami) विशेष रूप से बरसाना, वृंदावन और मथुरा में भव्य उत्सव का रूप ले लेती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष राधा अष्टमी 19 सितंबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं इस दिन का धार्मिक महत्व।

बरसाना का महत्व

बरसाना, मथुरा के पास स्थित एक छोटा सा गांव, राधा रानी का जन्मस्थान होने के कारण विशेष महत्व रखता है। यहां के लोग राधा रानी को अपनी आराध्य देवी मानते हैं और उनके जन्मोत्सव को एक बड़े पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन बरसाना की गलियां, मंदिर और घर रंग-बिरंगी रोशनी से सजे होते हैं, और यहां का माहौल राधा रानी की भक्ति में डूबा रहता है।

राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का विशेष उत्सव

राधा अष्टमी (Radha Ashtami) के दिन बरसाना में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। सुबह से ही, भक्तजन राधा रानी के मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लग जाते हैं। इस दिन, मंदिर में राधा रानी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसमें उन्हें सुंदर वस्त्र, आभूषण और फूलों से सजाया जाता है। इसके बाद, भगवान कृष्ण और राधा रानी की मूर्तियों को पालने में झुलाया जाता है। इस दिन, भक्तजन राधा रानी के जन्मोत्सव को मनाने के लिए रासलीला, भजन, और कीर्तन का आयोजन करते हैं। कई लोग दान-पुण्य करते हैं और गरीबों को भोजन कराते हैं। इस दिन, लोग विशेष पकवान, जैसे कि खीर, पूरी, और लड्डू बनाते हैं, जिन्हें राधा रानी को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

पूजा विधि और व्रत नियम

राधा अष्टमी (Radha Ashtami) पर भक्त प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हैं। घर या मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर पुष्प और वस्त्रों से सजाया जाता है। इसके बाद धूप-दीप, नैवेद्य और भोग अर्पित किया जाता है।व्रती दिनभर निराहार रहकर रात्रि में व्रत का समापन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन राधा नाम का स्मरण करने मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का महत्व

हिंदू धर्म में राधारानी को भक्ति और प्रेम की साक्षात स्वरूप माना गया है। पुराणों के अनुसार, राधा बिना कृष्ण अधूरी हैं और कृष्ण बिना राधा। यही कारण है कि राधा-कृष्ण को सदा साथ में पूजा जाता है। इस दिन भक्त राधारानी के प्रति अपनी भक्ति अर्पित करते हैं और मान्यता है कि उनकी पूजा से जीवन में प्रेम, सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Tags: radha ashtami
Previous Post

गणेश चतुर्थी पर करें ये विशेष उपाएं, बरसेगी बप्पा की कृपा

Next Post

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इनमें होती है कमाल की खूबियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इनमें होती है कमाल की खूबियां

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Amit Shah

चार जून के बाद राहुल बाबा की शुरु होगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा: अमित शाह

03/05/2024

भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, PM का निमंत्रण किया स्वीकार

02/11/2021
Namami Gange

नमामि गंगे के पवेलियन में काफी संख्या में आ रहे पर्यटक, श्रद्धालु व दर्शक

21/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version