• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबको अपना दीवाना बना लेती है यह स्वीट डिश

Writer D by Writer D
29/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Ragi Barfi

Ragi Barfi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रागी की बर्फी टेस्टी और हेल्दी होती है यानी यह हर तरह से आपको संतुष्ट कर देगी। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कहने का मतलब है कि अगर आपका मन कुछ मीठी चीज खाने का कर रहा हो जो आपकी सेहत का भी ध्यान रखती हो तो ऐसे में यह एक शानदार ऑप्शन है। यह डायबिटीज में भी काफी असरदार हो सकती है। रागी खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती। ऐसे में ज्यादा खाने से बचाव होता है, जो वजन घटाने में सहयोग करता है। यह एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करती है। पोषक तत्वों से भरी इस स्वीट डिश को बनाना आसान है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर बनाएं रागी की बर्फी (Ragi Barfi) ।

रागी की बर्फी (Ragi Barfi) बनाने की सामग्री

रागी आटा – 1 कप
मावा (खोया) – 1/2 कप
दूध – 1 कप
ड्राई फ्रूट्स कटे – 2 टेबल स्पून
खसखस – 1 टेबल स्पून
गुड़ कुटा हुआ – 1 कप
देसी घी – 2 टेबल स्पून

रागी की बर्फी (Ragi Barfi) बनाने की विधि 

– सबसे पहले मिक्सर में रागी डालकर उसे पीसकर आटा तैयार कर लें। आप चाहें तो सीधे मार्केट से रागी का आटा लाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
– अब एक बर्तन में रागी का आटा निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें।
– घी पिघलने के बाद उसमें कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर धीमी आंच पर भूनें। ड्राई फ्रूट्स सुनहरे होने के बाद उन्हें एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
– अब एक थाली/ट्रे के तले पर घी लगाकर उसे चिकना कर लें। इसके बाद खसखस दाने छिड़ककर अलग रख दें।
– इसके बाद कड़ाही के बचे घी में रागी का आटा डालकर चलाते हुए इसे धीमी आंच पर ही भूनें।
– जब आटा अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें कुटा हुआ गुड़ डालें और गुड़ पिघलने तक पकाएं।
– गुड़ पिघलने के बाद मिश्रण में फ्राइड ड्राई फ्रूट्स डालें और मिक्स करें। मिश्रण तब तक पकाएं जब तक कि कड़ाही न छोड़ने लगे।
– मिश्रण पकने के बाद उसे पोस्ता दाने वाली थाली/ट्रे में डालकर चारों ओर एक समान फैलाएं। इसके बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
– जब मिश्रण ठंडा होकर सैट हो जाए तो चाकू की मदद से इसे अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
– फिर कुछ देर तक फ्रिज में रख दें, जिससे बर्फी और अच्छे से सेट हो सके।

Tags: ragi ki barfiragi ki barfi diabetesragi ki barfi healthyragi ki barfi ingredientsragi ki barfi reciperagi ki barfi sweet dishragi ki barfi tasty
Previous Post

गृह क्लेश से हैं परेशान, दूर करेंगे ये अचूक उपाय

Next Post

मजबूत और घने बालों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Hair

मजबूत और घने बालों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

यह भी पढ़ें

इस राज्य में Omicron के 8 नए मामले, BMC ने जारी की गाइडलाइन

18/12/2021
arrested

मासूम बच्ची हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

13/02/2022

कोरोना की जंग जीतने को दिल्ली तैयार, रिकवरी एक लाख के पार

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version