• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ के दिन इस समय भूलकर भी न करें पूजा-पाठ! होगा अशुभ

Writer D by Writer D
10/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचांग के अनुसार, इस साल सुहागिनों का पावन पर्व करवा चौथ (Karwa Chauth) 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा कर, चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। हालांकि, व्रत के दिन एक ऐसा समय राहुकाल भी रहेगा जब आपको किसी भी तरह का शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए।

क्योंकि राहुकाल में किए गए शुभ कार्यों का फल नहीं मिलता, बल्कि कई बार विपरीत परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र राहुकाल के समय को बहुत ही अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन राहुकाल का समय क्या रहेगा क्यों इस अवधि में पूजा-पाठ क्यों वर्जित होता है।

करवा चौथ (Karwa Chauth): राहुकाल का समय

पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

इस अवधि में कोई भी नया या शुभ कार्य, जैसे कि पूजा-पाठ, कथा सुनना, नई खरीदारी करना या यात्रा शुरू करना उचित नहीं माना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओं को इस समय के दौरान करवा चौथ की पूजा या कथा सुनने से बचना चाहिए।

राहुकाल को अशुभ क्यों माना जाता है?

ज्योतिष में राहु एक छाया ग्रह है, जिसका प्रभाव शुभ कार्यों पर नकारात्मक माना गया है। राहुकाल के दौरान ग्रहों की चाल ऐसी मानी जाती है कि उस समय किए गए कार्यों में बाधा, विलंब या असफलता की संभावना बढ़ जाती है। यह हर दिन लगभग 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की एक अवधि होती है, जिसे अशुभ या हानिकारक माना जाता है। राहुकाल का संबंध भ्रम, वासना, लालच और मोह से जोड़ा जाता है।

राहु का प्रभाव

ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह और असुर माना गया है। जो सूर्य और चंद्रमा पर भी अपना नकारात्मक प्रभाव डालता है। माना जाता है कि राहुकाल के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर सबसे अधिक होता है, जिसके कारण यह समय नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।

शुभ कार्यों का फल नहीं मिलना

यह मान्यता है कि राहुकाल के समय शुरू किए गए किसी भी शुभ कार्य, मांगलिक कार्य या नए कार्य में बाधाएं आती हैं और उसका शुभ फल नहीं मिलता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, इस काल में की गई पूजा-अर्चना का फल देवी-देवताओं को प्राप्त न होकर राक्षसों को मिलता है, इसलिए पूजा-पाठ करने की मनाही होती है।

इसलिए सुहागिन महिलाओं को चाहिए कि वे करवा चौथ के दिन राहुकाल को ध्यान में रखें और अपनी पूजा की तैयारी इस अशुभ समय के पहले या बाद में करें, ताकि उनके व्रत और पूजन का पूरा और सही फल मिल सके।

Tags: Karwa Chauth
Previous Post

करवा चौथ पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद!

Next Post

कार्तिक माह में ये उपाय, श्री हरि की कृपा से बढ़ेगा धन धान्य!

Writer D

Writer D

Related Posts

White Hair
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

27/08/2026
Bindi
फैशन/शैली

फेस के शेप के अनुसार लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

26/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

26/08/2026
Ganesh
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

26/08/2026
Chandra Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

26/08/2026
Next Post
Kartik Maas

कार्तिक माह में ये उपाय, श्री हरि की कृपा से बढ़ेगा धन धान्य!

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
District administration is committed to providing education security to every daughter: Savin Basnal

शिक्षा ही है भविष्य, हर बेटी को शिक्षा सुरक्षा लिए जिला प्रशासन संकल्पबद्ध: डीएम

02/09/2025
National education policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव, NCERT के डायरेक्टर कहा ‘नेशन फ‌र्स्ट- करेक्टर मस्ट’

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version