• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षा बंधन पर रहेगा इतने घंटे का राहुकाल, भूल कर भी ना करें ये 5 गलतियां

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिषिविद कहते हैं कि रक्षा बंधन पर कई लोग जाने-अनजाने में बड़ी गलतियां कर जाते हैं जो बेहद अशुभ होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि रक्षा बंधन पर किन गलतियों से बचना चाहिए।

रक्षा बंधन पर भद्रा काल और राहु काल में राखी नहीं बांधी जाती है। इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं होगा, लेकिन शाम 5 बजकर 16 मिनट से लेकर 6 बजकर 54 मिनट तक राहु काल रहेगा। इस बीच भाई की कलाई पर भूल से भी राखी ना बांधें।

22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसके बाद दिन भर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा सकता है। जबकि पूर्णिमा तिथि शाम 05 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगी। इसलिए 05.31 से पहले ही भाई की कलाई पर राखी बांध दें।

अक्सर बाजार से राखियां खरीदकर घर लाते वक्त वो टूट जाती हैं और हम उसे वापस जोड़कर सही कर लेते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, अगर कोई राखी खंडित हो जाए तो उसका प्रयोग वर्जित होता है। ऐसी राखी को भाई की कलाई पर कभी नहीं बांधना चाहिए।

बाजार में आपको प्लास्टिक के इस्तेमाल से बनी कई रंग-बिरंगी राखियां देखने को मिल जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं प्लास्टिक को केतु का पदार्थ माना गया है और ये अपयश को बढ़ाता है। इसलिए इस त्योहार पर आपको प्लास्टिक की राखियां खरीदने से बचना चाहिए।

बाजार में राखियां खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वे किसी धारदार या नुकीली चीज के प्रयोग से ना बनी हो। शुभ मौकों पर ऐसी चीजें अशुभ मानी जाती हैं, इसलिए ऐसी राखी खरीदने से बचें।

रक्षा बंधन पर भाई राखी बांधने वाली बहन को उपहार भी देते हैं। लेकिन इस मामले में भी वे कई बार गलती कर बैठते है। ज्योतिष के मुताबिक, इस दिन बहन को धारदार या नुकीली चीजें नहीं देनी चाहिए। जैसे छुरी कांटे का सेट, मिक्सी, आइना या फोटो फ्रेम जैसी चीजें नहीं देनी चाहिए।

इसके अलावा बहन को रुमाल, जूते-चप्पल या सेंडल जैसी चीजें भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है, इसलिए आप इस ग्रह से जुड़ी चीजें दे सकते हैं। आप उन्हें गैजेट या कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।

Tags: Raksha Bandhanraksha bandhan 2021Raksha Bandhan Shubh MuhurtRaksha Bandhan Time
Previous Post

निहत्थी कौम ने सबसे शक्तिशाली सेना को दी शिकस्त, आपकी हिम्मत को सलाम : सज्जाद

Next Post

तालिबान से बगावत! नार्दन अलायंस ने किया प्रदर्शन, पंचशीर में फहराया झंडा

Writer D

Writer D

Related Posts

road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Next Post

तालिबान से बगावत! नार्दन अलायंस ने किया प्रदर्शन, पंचशीर में फहराया झंडा

यह भी पढ़ें

etawah encounter

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई कुछ रकम बरामद

05/07/2021
cm yogi

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
makeup tips

चुटकियों में हो जाएगा ‘प्रोफेशनल मेकअप’, आज़माएँ ये टिप्स

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version