• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीत गई जिंदगी, 105 घंटे बाद मौत को मात देकर बोरवेल से बाहर निकला राहुल

Writer D by Writer D
15/06/2022
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
rahul sahu

rahul sahu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जांजगीर। जीत गई जिंदगी, जी हां 105 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहुल (Rahul) को 80 फीट एक सूखे बोरवेल (borewell)  से बाहर निकला जा चुका है। राहुल ठीक है वह आखें खोल कर देख रहा है। राहुल को निकालने के पहले उसके पिता को टनल के पास बुला लिया गया था।

बीते शुक्रवार को दोपहर में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 11 साल के बालक राहुल साहू 80 फीट एक सूखे बोरवेल (Borewell) में गिर गए थे। पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और मेडिकल टीम 105 घंटे तक बच्चे को बचाने का लगातार प्रयास करते रहे। इस दौरान राहुल साहू (Rahul Sahu) के परिजनों और रेस्क्यू टीम की सांसें हलक में अटकी रही। बचाव दल के अथक प्रयासों और राहुल के माता-पिता और लोगों की दुआएं रंग लाई और आखिरकार मासूम ने जिंदगी की जंग जीत ली।

शासन-प्रशासन, एनडीआरआफ, एसडीआरएफ और सेना के जवानों की मेहनत रंग लाई। बोरवेल से राहुल को बाहर निकाला गया। आपको बता दे 105 घंटे तक रेस्क्यू के बाद राहुल को बोरवेल से बाहर निकाला गया है। अभी राहुल को सीधा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अब दंगाइयों के सिर पर मंडराएगा हेलिकॉप्टर, दंगा रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाई योजना

मुख्यमंत्री बघेल ने बोरवेल में फंसे राहुल साहू के सकुशल बाहर आने पर खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा है कि ‘‘माना कि चुनौती बड़ी थी, पर हमारी टीम भी कहाँ शांत खड़ी थी। रास्ते अगर चट्टानी थे, तो इरादे हमारे फौलादी थे।’’ उन्होंने कहा कि सभी की दुआओं और रेस्क्यू टीम के अथक, समर्पित प्रयासों से राहुल साहू को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वह जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हो, ऐसी हमारी कामना है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राहुल और उसके परिजनों पर आए संकट को लेकर मैं व्यक्तिगत रूप से भी बहुत चिंतित था। मैं पल-पल का अपडेट ले रहा था। मैंने राहुल के परिजनों से फोन पर बातचीत करके उन्हें भरोसा दिलाया था कि हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस घटना ने खुले छोड़ दिए गये बोरों को लेकर एक बार फिर सभी को सचेत किया है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे खतरनाक बोरों को बंद करना सुनिश्चित करें।

Tags: BorewellChattisgarh Newscm bhupesh baghelNational newsrahul sahuRescue Team
Previous Post

अब दंगाइयों के सिर पर मंडराएगा हेलिकॉप्टर, दंगा रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाई योजना

Next Post

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, AAP-TRS ने बैठक से किया किनारा

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
Next Post
mamata banerjee

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, AAP-TRS ने बैठक से किया किनारा

यह भी पढ़ें

पेप्सिको इंडिया का प्लांट किसानों के जीवन में परिवर्तन का आधार बनेगा : योगी

15/09/2021
Ramlala

बांके बिहारी धाम से आए रामलला के लिए विशेष उपहार, श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को सौंपे गए

15/01/2024
योगी

सीएम योगी ने कोविड-19 हॉस्पिटल और एम्‍स का लिया जायजा, दिए ये निर्देश

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version