• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी

Writer D by Writer D
21/01/2023
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट के समन के बावजूद राहुल गांधी के उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने शिकायतवाद पर अगली सुनवाई के लिए चार फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता विनोद साहू वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि समन के बावजूद राहुल गांधी पक्ष नहीं रख रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाए। शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में अदालत ने पिछले महीने समन जारी किया था। इसके बावजूद अदालत में राहुल गांधी की ओर से पक्ष नहीं रखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की निचली अदालत में वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ विमोचन

रांची सिविल कोर्ट की न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की कोर्ट ने उन्हें इस मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है, जिसपर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

Tags: amit shahJharkhand newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ विमोचन

Next Post

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को मिल रहा है पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को मिल रहा है पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Realme launches new products focusing on Alot portfolio

रियलमी ने Alot पोर्टफोलियो पर फोकस करके लॉन्च किये नए प्रॉडक्ट्स

01/07/2021
राफेल की वायुसेना में एंट्री Defense Minister Rajnath Singh

भारत की संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन एक बड़ा संदेश : राजनाथ

10/09/2020
CM Dhami

मौसम की चुनौतियों के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर

06/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version