• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को मिल रहा है पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
21/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते जनता महंगाई की मार से बुरी तरह टूट चुकी है। लोगों का घर चलाना दूभर हो गया है। बाजारों में फुटकर मंहगाई निरन्तर बढ़ती जा रही है। लोगों को कहीं कोई राहत नहीं मिल रही है। खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सामानों के दामों में कोई गिरावट न होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को पूरा संरक्षण मिल रहा है। वित्तविहीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आ चुका है। कोविड काल में वसूली गई फीस में कोई रियायत नहीं हो रही है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिजली की समय से आपूर्ति तो नहीं कर पा रहीं है परन्तु लम्बे चौडे बिजली बिलों को भेजने में भाजपा सरकार का कोई जवाब नहीं है।

ताजा खब़र है कि रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। खटारा बसों से यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बिना सूचना बस सेवाएं निरस्त कर दी जाती है। यात्री परेशान होते है, ऑटो- टेम्पो वाले भी पीछे नहीं हैं। वे भी किराए की दरों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकारी दावों के बावजूद खाद्य पदार्थों के दामों में कोई गिरावट बाजार में नज़र नहीं आ रही है। वैसे भी बाजार में एक बार जिस चीज के भाव बढ़ जाएं वे बाद में भी गिरते नहीं। ग्राहक की मजबूरी है कि उसे चीजें बढ़े दामों पर खरीदनी ही है। सोयाबीन का तेल चार साल में 50 फीसदी से ज्यादा मंहगा हुआ है। घरेलू रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों से घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बैंक लोन पर बैंक ब्याज दरें बढ़ाते रहते हैं। घर निर्माण की सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं।

सच तो यह है कि जो भाजपा मंहगाई और भ्रष्टाचार का भ्रम फैलाकर अपना चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में आई। उसी भाजपा सरकार में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ती मंहगाई से लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब की थाली से रोटी गायब होती जा रही है, अमीर और अमीर बनता जा रहा है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी

Next Post

30 महीने के बाद जेल से निकली खुशी दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Khushi Dubey

30 महीने के बाद जेल से निकली खुशी दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

रेलवे लाइन पर मिले दंपती के शव

26/06/2022
Navneet Sehgal

पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

16/03/2024
CM Yogi flagged off 115 buses

सीएम योगी ने रंगों के त्योहार पर दिया बसों का उपहार

04/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version