• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, इन से करेंगे बातचीत

Writer D by Writer D
06/09/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर मंगलवार पांच सितंबर को यूरोपीय देश बेल्जियम के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब एक हफ्ते यूरोपीय देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने यूरोप यात्रा के क्रम में राहुल बेल्जियम (Belgium) के अलावा नीदरलैंड (Netherlands) , फ्रांस (France) और नार्वे (Norway) भी जाएंगे।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये है पूरा कार्यक्रम

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बेल्जियम (Belgium) की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ (EU )  के वकीलों के साथ मुलाकार करेंगे। ब्रुसेल्स (Brussels) बेल्जियम (Belgium) के साथ यूरोपीय संघ (EU ) की भी राजधानी है। इसके बाद वे नीदरलैंड के शहर हेग जाएंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थित है।

खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यहां भी वकीलों के साथ मीटिंग करेंगे। आठ सितंबर को कांग्रेस सांसद फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। अगले दिन यानी 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ (French Labor Unions) की बैठक में भी हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद राहुल गांधी नार्वे के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 सितंबर को यहां प्रवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

G20 सम्मेलन खत्म होने के बाद लौटेंगे भारत

अचानक हो रही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की इस विदेश यात्रा को लेकर काफी चर्चा है। कांग्रेस नेता ये यात्रा ऐसे समय में कर रहे हैं, जब देश की राजधानी दिल्ली में G20 का भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहा है। जिसमें दुनियाभर के ताकतवर देशों के प्रमुख या उनकी सरकार के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज, ये जोड़ी आ रही सबको हंसाने

तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 11 सितंबर को यूरोप से भारत की वापसी की फ्लाइट पकड़ेंगे, तब तक G20 Summit खत्म हो चुका होगा। G20 Summit का आयोजन 9 और 10 सितंबर को होने जा रहा है।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा बनती है मीडिया की सुर्खियां 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की विदेश यात्रा मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। पिछले दिनों वे ब्रिटेन और फिर यूएस (US) के दौरे पर थे। ब्रिटेन में उनके द्वारा दिए गए बयानों ने भारत में सियासी भूचाल ला दिया था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विदेशी जमीन पर भारत की छवि को धूमिल करने का आरोप उन पर लगाया था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी विदेश यात्रा के दौरान मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर हमलावर रहते हैं। ऐसे में इस बार भी लोगों की नजर उनके भाषणों और बयानों पर रहेगी।

Tags: delhi newseuropean countriesNational newsrahul gandhi
Previous Post

फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज, ये जोड़ी आ रही सबको हंसाने

Next Post

3 स्टार होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Fierce fire

3 स्टार होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

Vaccine camp

सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज तकरोही इंदिरा नगर में लगा वैक्सीन कैंप

11/09/2022
Senior IPS Javed Akhtar

सीनियर IPS जावेद अख्तर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

14/05/2021
govinda

बाराबंकी पहुंचे गोविंदा, सीएम योगी के लिए कही ये बड़ी बात

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version