• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी: नायब सैनी

Writer D by Writer D
02/07/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयानों को लेकर मंगलवार को काफी आक्रामक दिखे। मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में झूठ बोलकर संसदीय मर्यादा को तार-तार किया है। हिंदुओं के खिलाफ राहुल गांधी ने जहर उगला है। कांग्रेस के इस युवराज ने अपने भाषणों में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया, बल्कि हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताया। राहुल इसके के लिए देश से माफी मांगें।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh)  मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव की तस्वीर को बार-बार दिखाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया। राहुल गांधी के बयानों की घोर निंदा करते हुए सैनी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से अविलंब हिंदुओं का अपमान करने, सदन में झूठी बयानबाजी करने के लिए देश की जनता से माफी मांगने को कहा। सैनी ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी बताएं कि वह भारत में किस तरह का साम्राज्य चाहते हैं और उनकी मंशा क्या है।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh)  ने कहा कि राहुल गांधी में आज भी परिपक्वता दिखाई नहीं दे रही है। लोकसभा में विपक्ष की गंभीर भूमिका होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के बयानों में वह गंभीरता कहीं दिखाई नहीं दे रही। राहुल गांधी का हिंदुओं को हिंसा करने वाला, झूठ बोलने वाला और नफरत फैलाने वाला कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी के झूठ के सत्यापन की बात संसद में उठी तो राहुल गांधी बगल झांकते नजर आए। नायब सैनी कहा कि तीन-तीन बार लगातार हार का स्वाद चखने के बाद घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट बाहर आ रही है।

राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि एक ही प्रोडेक्ट को मार्केट में बार-बार लांच करना और लोगों का उन्हें नकार देना कांग्रेस की बौखलाहट का बड़ा कारण है। नायब ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर औपचारिकतावश भी कुछ नहीं कहना राहुल गांधी के अपरिपवक्ता को दर्शाता है। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी सदन में जितनी भी देर खड़े रहे उनके मुंह से सिर्फ और सिर्फ झूठ निकलता रहा। सैनी (CM Nayab Singh) ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे राहुल गांधी का ज्ञानवर्धन करें तथा उन्हें समझाएं और देश की मान मर्यादा के बारे में भी बताएं। राहुल गांधी को यह भी सीखना और समझना चाहिए कि संसद की भी गरिमा होती है। सैनी ने कहा कि सेना का अपमान करना भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं की फितरत बनी हुई है। ससंद में राहुल गांधी ने अग्निवीर, किसान और अयोध्या पर भी झूठी बातें कही।

सीएम नायब सैनी से मिले बहादुरगढ़ के उद्यमी, मांगा समस्याओं का समाधान

नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस और उसके विपक्षी गठबंधन के साथी दल राहुल गांधी को सही ठहराने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि तीन लोकसभा चुनाव में तीन डिजिट तक भी कांग्रेस नहीं पहुंची, इसलिए राहुल गांधी हिंदुओं को नफरती, हिंसा करने वाला बता रहे हैं। कांग्रेस के युवराज को अपने पूर्वजों के कार्यकाल में झांकना चाहिए। 1984 के दंगों में सरेआम हुआ कत्लेआम याद करना चाहिए कि कैसे सिख भाइयों को मारा गया था। कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुआ तब किसकी सरकार थी। कांग्रेस ने सिखों के कत्लेआम और कश्मीरी पंडितों के दमन पर अपनी आंखें बंद की हुई है, इसलिए कांग्रेस और उनके नेताओं को ये सब दिखाई नहीं देता।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singh Sainiharayana newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

हरियाणा में ई-टेंडरिंग खत्म, 21 लाख तक के काम करवा सकेंगे सरपंच

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने हाथरस हादसे पर प्रकट किया दुःख, कहा- हृदय विदारक है दुर्घटना

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने हाथरस हादसे पर प्रकट किया दुःख, कहा- हृदय विदारक है दुर्घटना

यह भी पढ़ें

Laddu Gopal

मार्गशीर्ष माह में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, जानें सही नियम

09/11/2025

टॉम क्रूज को देख फैन्स हुए कंफ्यूज, बोले- ये टॉम क्रूज नहीं

15/10/2021
Bike Bot

बाइक बोट: धोखाधड़ी मामले में आदेश भाटी की सशर्त जमानत मंजूर

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version