• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी मंदिर में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हो : योगी

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव के समय में भगवान याद आता है। राहुल मंदिर में जाकर ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हो।

श्री योगी ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, बाकुंडा और मेदिनीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुये कहा “ मंदिर जाने से परहेज करने वाले राजनेताओं की कार्यशैली में 2014 के बाद व्यापक परिवर्तन देखा जा रहा है। 2014 से पहले देश में एक नस्‍ल पैदा हुई थी। मंदिर में जाने से भी इनके सेक्‍यु‍लरिज्‍म को चोट पहुंचती थी लेकिन केन्‍द्र में भाजपा सरकार आने के बाद बदलाव हुआ, ममता दीदी अब मंदिर में चंडीपाठ करा रही है। यह बदलाव की लहर है। ”

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुये उन्होने कहा “मुझे बहुत ही आश्‍चर्य होता है कि ममता दीदी को जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है जबकि मेरा स्‍वागत जय श्रीराम के नारों से हुआ। टीएमसी गुंडों के हाथों कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गवाई है। मंच पर मौजूद मोनिका कुमार टीएमएसी के गुंडों ने कम उम्र में विधवा बना दिया। कमिली टुडू और हरिराम महतो भी इस पीड़ा के शिकार हैं। इनके परिजनों की हत्या भी टीएमसी के गुंडों ने की।”

‘मां’ के सहारे ममता बनर्जी : कहा- जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

उन्होने कहा कि भारत के अंदर बंगाल परिवर्तन की धरती रही है, सांस्‍कृति राष्‍ट्रवाद समेटे हुए देश को दिशा देने वाली धरती है। लेकिन यहां पर अब गुंदागर्दी का राज है। मुझे यहां टीएमसी की गुंदागर्दी देख कर क्षोभ होता है। इसी गुंडागर्दी को खत्‍म करने के लिए भाजपा यहां आई है। कानून की धज्जियां उड़ाने का राज अब बहुत दिन तक नहीं चलेगा। टीएमसी सरकार के बस 45 दिन और रह गए हैं।

श्री योगी ने कहा “ बंगाल की धरती ने गुरुदेव टैगोर,स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामकृष्ण और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसी हस्तियां दी हैं। भारतीय जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी इसी धरती के लाल हैं। ये वही धरती है जिसने राष्ट्रगान और वन्देमातरम राष्ट्रगीत दिया है। आज बंगाल की उसी धरती पर गुंडों का राज है। मैं यहां की जनता की पीड़ा समझता हूं। बंगाल में फैली अराजकता को भाजपा सरकार ही दूर कर सकती है। ”

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस व टीएमएसी का काम कट मनी और तोड़ाबाज़ी करना है। मोदी सरकार सबका विकास कर रही है। यूपी में चार सालों में 2 करोड़ 42 लाख किसानों को प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि मिली है। इस योजना का लाभ जब यूपी के किसानों को मिल सकता है तो फिर बंगाल के किसानों को क्‍यों नहीं मिल सकता है। बंगाल में टीएमसी की सरकार गरीबो को कल्याण के पैकेज नही मिलते,क्योंकि टीएमसी के गुंडे उन पर कब्जा कर लेते हैं,। टीएमसी के गुंडे यहां के गरीबो के पास केंद्र के पैसों को नही पहुचने देते।

Tags: cm yogiwest bengal electionWest Bengal News
Previous Post

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है सरकार : चौहान

Next Post

समान अधिकार और अवसर से ही होंगी लैंगिक समानता : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Prof. Nirmala S. Maurya

समान अधिकार और अवसर से ही होंगी लैंगिक समानता : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

यह भी पढ़ें

Yogesh Sahu

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से योगेश का हुआ नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट

10/09/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व दिव्यांग के अवसर पर दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किए

03/12/2024
horoscope

9 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

09/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version