• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जय सियाराम तो बोलना ही पड़ेगा’, राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
05/12/2022
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा का 89वां दिन राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर एक ग्रामीण क्षेत्र झालरापाटन में काली तलाई से शुरू हुआ और बाद में शाम को राहुल ने सूरज पोल नाका पर अपनी यात्रा का समापन किया। यहां उन्होंने जमकर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने मंच से बोलते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने देश के जयसियाराम के संबोधन को जय श्रीराम में बदल दिया। क्योंकि ये सीता को पसंद नहीं करते। महिलाओं को पसंद नहीं करते। आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं राम भगवान की भावना को समझिए। आरएसएस के लोग गांधी जी के हे राम को नहीं कहते। हे राम के मतलब में पूरा दर्शन छिपा है। आरएसएस के लोग जब आप से मिले तो जयसियाराम और हे राम बोलने के लिए कहिए।

BJP-RSS वालों, भगवान राम की भावना से जीवन जीना सीखो। और सुन लो, ‘हे राम’ और ‘जय सियाराम’ तो बोलना ही पड़ेगा। pic.twitter.com/JxCZ8a80mD

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 5, 2022

मध्य प्रदेश में इसको लेकर साधा था निशाना

बता दें कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारे जो आरएसएस के मित्र हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जय श्री राम जरूर बोलें, लेकिन जय सिया राम और हे राम, तीनों का प्रयोग कीजिए और सीता जी का अपमान मत कीजिए। सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है -वो एक ही हैं इसीलिए हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं। भगवान राम सीता जी के लिए लड़े। हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं।

बीजेपी ने किया था पलटवार

राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया था। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि राहुल गांधी नाटक मंडी के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उनको भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता है। बस गली-गली दौड़ रहे हैं क्योंकि जानता ने इनको नकार दिया है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया था, “भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी जी को जय श्रीराम न सही, बीजेपी ने जय सियाराम बोलने के लिए विवश कर दिया है, यह भाजपा की वैचारिक विजय और कांग्रेसी विचारधारा की हार है! अभी आपसे जय श्री राधारानी सरकार की और जय श्रीकृष्ण भी कहलवाना है!”

Tags: bharat jodo yatrarahul gandhirajasthan news
Previous Post

‘ये इतनी बड़ी कब हो गई…’, बेटी की सगाई पर इमोशनल हुए विक्रम भट्ट

Next Post

दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
Imprisonment

दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

17/10/2021
Islamic center

इस्लामिक सेंटर पर हमला, दो महिलाओं को उतारा मौत के घाट

29/03/2023
esic unemployment allowance

लॉकडाउन के बेरोजगार हुए 40 लाख कर्मचारियों को आधी सैलरी मिलने का रास्ता साफ

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version