• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए…,’ हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Writer D by Writer D
07/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र लिखकर सहायता राशि बढ़ाने की गुजारिश की। राहुल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया।” राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की जरूरत है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे पत्र में कहा, “हाथरस में हुई भगदड़ की दुर्घटना में 120 से ज्यादा लोगों की मौत के समाचार से स्तब्ध हूं। हृदय में पीड़ा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं और यह जानता हूं कि आप भी यही पीड़ा महसूस कर रहे होंगे।”

उन्होंने (Rahul Gandhi) आगे कहा कि अलीगढ़ और हाथरस के कई पीड़ित परिवारों से मैंने मुलाकात की और उनका दर्द साझा करने की कोशिश की। हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। अनेक परिवारों ने इस दुर्घटना में अपना जो कुछ भी खोया है, उसकी पूर्ति तो किसी भी तरह मुमकिन नहीं है लेकिन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करके हम उनका दुख कम करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं।

Image

Image

‘मुआवजा राशि बढ़ाई जाए’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पत्र में आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो मुआवजा घोषित किया गया है, वह बहुत अपर्याप्त है। मेरी गुजारिश है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और उसे जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही साथ घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “पाड़ित परिवारों ने मुझसे यह भी साझा किया कि इस पूरे हादसे के लिए जिम्मदार वहां के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है। इस मामले में उचित और पारदर्शी जांच न सिर्फ आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने की तरफ एक सही कदम होगा, बल्कि इससे इन पीड़ित परिवारों के मन में न्याय-व्यवस्था के प्रति विश्वास भी फिर से स्थापित होगा। इंसाफ के नजरिए से यह भी जरूरी है कि दोषी व्यक्तियों को कठोर सजा दी जाए”

अपना दल (एस) के नेता को गोलियों से भूनकर हत्या, गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

उन्होंने (Rahul Gandhi) आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों का साथ दें। इस मामले में आपके हर संभव सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और मैं स्यवं उपलब्ध हूं। उम्मीद है इस पूरे मामले की गंभीरता देखते हुए, आप सहायता के संदर्भ में किए जाने वाले कार्यों को विशेष प्राथमिकता प्रदान करेंगे।

Tags: 'Hathras incidentcm yogidelhi newsNationa lNewsrahul gandhi
Previous Post

अपना दल (एस) के नेता को गोलियों से भूनकर हत्या, गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

Next Post

भारी बारिश ने चारधाम यात्रा में लगाया ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने कहा- जो श्रद्धालु जहां हैं वहीं रहें

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post

भारी बारिश ने चारधाम यात्रा में लगाया ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने कहा- जो श्रद्धालु जहां हैं वहीं रहें

यह भी पढ़ें

Theft

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के फार्म हाउस में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

30/05/2023

दुनिया की कोई भी ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती: पीएम मोदी

08/11/2024
Rape

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्मी फरार

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version