• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शासन की अनुमति के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला देर शाम को जनपद पहुंचा । उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद दीपेंद्र हुडा और बहन प्रियंका वाड्रा समेत अन्य लोग मौजूद हैं। पूरा प्रतिनिधि मंडल चौघड़ा फार्म पहुंचकर लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की।

इसके बाद हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी ने पीड़ितों को आगे भी मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस प्रतिनिध मंडल के जनपद में होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने हटाई रोक

राज्य सरकार ने बुधवार को जनपद लखीमपुर खीरी की घटना के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के जाने पर रोक को हटा ली है। गृह विभाग से अनुमति के बाद पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल जनपद जा सकता है। इजाजत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके साथ मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और बहन प्रियंका वाड्रा आदि कार में बैठकर जनपद के लिए रवाना हो गये।

अमौसी एयरपोर्ट पर धरने में बैठे राहुल

दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार दोपहर अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि वे अपनी निजी गाड़ी से लखीमपुर जाना चाहते थे, जबकि पुलिस प्रशासन उन्हें अपने वाहन से ले जाना चाहा रहा था। इसी से नाराज होकर राहुल अपने मुख्यमंत्रियों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान राहुल ने कहा कि अपने वाहनों से किसानों को रौंदने वाले अपराधी खुले आम घूम रहे हैं उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। हम लोगों को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है। क्या यही है उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति ? वहीं, राहुल गांधी को रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप्र यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। काफी देर बाद प्रशासन ने राहुल को निजी वाहन से जाने की अनुमति दे दी।

सीतापुर में बहन प्रियंका से मिले राहुल

लखीमपुर जाने के लिए निकले राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। काफी देर दोनों उसी गेस्ट हाउस में बैठक करते रहे, जहां प्रियंका को रखा गया था। इसके बाद दोनों अपनी बैठक खत्म कर लखीमपुर के लिए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ रवाना हो गए।

मुरादाबाद बार्डर पर हिरासत में लिए गए सचिन और प्रमोद कृष्णम

लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रह चुके सचिन पायलट और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मुरादाबाद जनपद में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पूरे मामले को लेकर आचार्य प्रमोद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बोले कि यह सरकार की तानाशाही और गुंडई है।

लखीमपुर में बढ़ाई सुरक्षा

राहुल गांधी अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ जनपद पहुंच गये है। इसको देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका भी लखीमपुर पहुंच रही हैं। इस दौरान वे पहले किसान लवप्रीत के घर जांएगे। चौखड़ा फार्म में पत्रकार रमन कश्यप के अलावा अन्य मृतक किसानों के पीड़ित परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

Tags: lakhimpur newsLucknow Newspriyanka gandhirahul gandhi
Previous Post

रॉय, विलियमसन की साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 141 रन

Next Post

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

भाजपा पूंजीवाद की पोषक पार्टी है, जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं : अखिलेश

28/07/2020
आत्महत्या

दिल्ली : SI ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कुछ दिनों से था परेशान

02/11/2020
xiaomi

पहली बार घट गई Xiaomi की कमाई, इस वजह से हुआ भारी नुकसान

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version