• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश ने फिर गिराया न्यूनतम तापमान, बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभों में से एक पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इसके साथ बारिश अभी दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में होती रहेगी और न्यूनतम तापमान एक बार फिर गिरेगा। इससे एक बार फिर लोगों को भारी सर्दी से सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, फरवरी के महीने में यह पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में आज दोपहर या शाम तक बर्फबारी शुरू हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। आज रात तक हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों में तीन फरवरी तक बर्फबारी की तीव्रता काफी बढ़ जाएगी। भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पश्चिमी हिमालय में चार फरवरी तक बारिश और हिमपात जारी रहेगा और उसके बाद काफी कमी आएगी। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और इससे सटे पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना है। अरब सागर से आ रही नम हवाएं भी क्षेत्र को नमी प्रदान कर रही हैं।

बताया कि तीन फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है। चार फरवरी तक पंजाब के पश्चिमी जिलों हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बारिश की गतिविधियां कम होनी शुरू हो जाएगी। लेकिन पंजाब के पूर्वी हिस्सों, दिल्ली के हरियाणा भागों और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

मौसम का बदला मिजाज, तीन दिन बारिश का अलर्ट

उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा से बर्फीली ठंडी हवाएं या उत्तर पश्चिम भारत पर बहने लगेंगी जिससे एक बार फिर न्यूनतम गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 4 से 7 फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिन में धूप खिलेगी और दिन आरामदायक होंगे लेकिन रात ठंडी होगी।

Tags: Cold wavehailrainsnowfallWeather ReportWeather updates
Previous Post

भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु नहीं इस बार अर्जुन है : हरीश रावत

Next Post

ग्रामवासियों की समस्या से रूबरू हुईं रूपाली, प्रत्याशी के मुरीद हुए मतदाता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

ग्रामवासियों की समस्या से रूबरू हुईं रूपाली, प्रत्याशी के मुरीद हुए मतदाता

यह भी पढ़ें

Hairstyle

ये तीन हेयरस्टाइल होती हैं मिनटों में तैयार, हर ड्रेस के साथ करेगी मैच

11/08/2025
Facial

मौसम के अनुसार करवाएं फेशियल, स्किन बनेगी हेल्दी और गलोइंग

13/09/2025
Share Market

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 727 अंक लुढ़का

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version