• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर डैम से 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Writer D by Writer D
18/07/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Rain

Rain increased trouble in Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित अन्य इलाकों में देर रात्रि से रुक-रुक कर मूसलाधार वर्षा (Rain) हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक के लिए बारिश (Rain) का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। श्रीनगर डैम (मंदाकिनी नदी) से मंगलवार सुबह 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी सूचना से प्रभावित जिलों का पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है।

देहरादून, मसूरी, चकराता, ऋषिकेश सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सुबह से तेज हवा चल रही है। बारिश (Rain) भी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम ठंडा हो लोग अपने घरों में ठिठुके हुए हैं। देहरादून में सहरपुनर रोड, आईएसबीटी, धर्मपुर और माजरा की सड़कें और सपेरा बस्ती जलमग्न हो गई हैं। इससे आवागमन अवरुद्ध है।

शांति विहार में नाला उफान पर है। इस नाले के सैलाब की चपेट में आए दो मकान और दो दुकानें ध्वस्त हो गईं। सपेरा बस्ती के कई मकानों को आंशिक क्षति हुई है। शांति विहार और नाले के दूसरी ओर सपेरा बस्ती में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में मूसलाधार बरसात (Rain) होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो और देहरादून सहित 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य भर में 19 और 20 जुलाई को येलो अलर्ट, 21 को ऑरेंज और 22 जुलाई के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के ड्यूटी ऑफिसर/ उप सचिव अखिलेश मिश्रा ने जारी पत्र में कहा है कि अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते श्रीनगर डैम से 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस संबंध में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार के जिला अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि अलकनंदा नदी के अपस्ट्रीम में आज लगभग 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी श्रीनगर डैम पर पहुंचने की संभावना है। उपरोक्त डिस्चार्ज श्रीनगर डैम से होने के बाद 10:30 बजे देवप्रयाग, 12:30 बजे ऋषिकेश व दोपहर 01 बजे हरिद्वार पहुंचेगा। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से गंगा तटीय क्षेत्र में न जाने की अपील की है।

पत्र में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं. 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं. 1070, 9058441404 और 8218867005 पर तत्काल दें। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर डैम से 3 हजार क्यूसेक और 15 जुलाई को टिहरी बांध से 5145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। राज्य की नदियां उफान पर हैं।

Tags: alaknanda riverdehradun newsNational newsshrinagar damUttarakhand News
Previous Post

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Next Post

यमुना का रौद्र रूप देख घबराए लोग, ताजमहल के मेहताब बाग पर पानी ऊपर तक आया

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
Yamuna river

यमुना का रौद्र रूप देख घबराए लोग, ताजमहल के मेहताब बाग पर पानी ऊपर तक आया

यह भी पढ़ें

StartUp

उप्र में स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी युवाओं की तकदीर

31/10/2022
Smriti-Mandhana

बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने का मौका

28/02/2022
death of the inspector from a heart attack

यूपी पुलिस भर्ती 18912 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version