• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

64 दिन बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा, 50 हजार मुचलके पर मिली थी जमानत

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Raj Kundra

Raj Kundra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोर्नोग्राफी केस में फंसे श‍िल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आख‍िरकार दो महीने बाद 21 सितंबर को जेल से बाहर आ गए हैं। सोमवार को मज‍िस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। अब 64 द‍िन जेल में काटने के बाद राज की जिंदगी में हल्की रोशनी आई है।

राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। इस मामले में राज के अलावा दूसरे आरोप‍ियों को भी गिरफ्तार किया गया था। 19 जुलाई को लंबी पूछताछ के बाद राज को अरेस्ट कर लिया गया था। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ समय पहली ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट करीब 1467 पन्ने की है, जिसमें 43 गवाहों के बयान हैं।

राज कुंद्रा को जमानत मिलने की खबर के बाद श‍िल्पा शेट्टी ने पॉज‍िट‍िव पोस्ट शेयर किया था। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान में निकले इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में राइटर को कोट करते हुए लिखा कि- इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।

बाघंबरी मठ में भावुक हुए सीएम योगी, बोले- एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश

मज‍िस्ट्रेट कोर्ट में राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बात की। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी और प्रोड्यूसर डिसाइड करते थे कि क्या अपलोड होना है। ये राज कुंद्रा या रेयान के हाथ में नहीं था। 1400 पेजों की चार्जशीट में एक भी ऐसा सबूत नहीं था जो दिखाता हो कि राज पोर्न कंटेंट अपलोड कर रहे थे। जमानत की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। हम इसे आज ही पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. वर्ना राज कल (21 सितंबर) बाहर आ जाएंगे।

इस पूरे मामले में फरवरी 2021 में केस दर्ज किया गया था। इस केस में पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सामने आई थी। इस ग्रुप का नाम H अकाउंट्स था। ग्रुप के एडमिन राज कुंद्रा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रुप में मॉडल्स के पेमेंट से लेकर रेवेन्यू तक बातचीत होती थी।

Tags: Raj Kundra arrestedraj kundra bailraj kundra caseraj kundra newsraj kundra updates
Previous Post

बाघंबरी मठ में भावुक हुए सीएम योगी, बोले- एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म, ड्राइवर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
rape

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म, ड्राइवर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Apna Dal Kamerawadi

PDM ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, रायबरेली से हाफिज मोहम्मद मोबीन से उतारा

13/04/2024
Mopping

पोछा लगाते हुए कभी भी ना करें ये गलतियां, फर्श हो जाएगा डैमेज

21/09/2025
amitabh bachchan

हेलो! अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखा है…., फोन कॉल ने उड़ा दी पुलिस की नींद

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version