• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

Writer D by Writer D
28/04/2026
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Raja Raghuvanshi Murder case

Raja Raghuvanshi Murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder case) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस बात की पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। करीब 11 महीने बाद मिली इस जमानत से परिवार में नाराजगी है और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह सनसनीखेज मामला मई 2025 का है, जब इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हनीमून के दौरान कर दी गई थी। आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

हत्या के बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे शिलांग पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने करीब 30 दिन की जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए सोनम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जमानत पर क्या बोला राजा का परिवार?

मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्हें वकीलों के माध्यम से जानकारी मिली है कि सोनम को जमानत मिल चुकी है। हालांकि, जमानत किन आधारों पर दी गई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उन्हें भी मीडिया के जरिए ही इस खबर की जानकारी मिली है और उन्होंने इस मामले पर ऑन-कैमरा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अन्य आरोपी अब भी हिरासत में

इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में मुख्य आरोपी को जमानत मिलने से केस की दिशा और न्याय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट में आगे की सुनवाई किस दिशा में जाती है। वहीं, मृतक परिवार न्याय की मांग पर कायम है और इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी भी कर सकता है।

Tags: raja raghuvanshi murder case
Previous Post

देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर पर CM धामी का सफर, ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून

Next Post

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
CM Yogi

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

UPITS

प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों का ‘वैश्विक महाकुंभ’ बनेगा UPITS-2024

14/09/2024
गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को SOG के बाद ACB का नोटिस

20/07/2020
PFI leader Rauf arrested

हाथरस कांड: PFI का लीडर रउफ को ईडी ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से दबोचा

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version