• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

Writer D by Writer D
28/02/2026
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan lal Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर: राजस्थान सरकार (Rajasthan Goverment) ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन शहरों के नाम बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट चर्चा के दौरान विधानसभा में यह एलान किया। इस बदलाव में प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम भी शामिल है, जिसे अब आबूराज कहा जाएगा। माउंट आबू सिरोही जिले में स्थित है और दशकों से न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

सरकार का मानना है कि ‘माउंट आबू’ जैसे नाम औपनिवेशिक (ब्रिटिश) काल की याद दिलाते हैं, जबकि ‘आबूराज’ इस क्षेत्र की प्राचीन अस्मिता को दर्शाता है। इसी तरह, जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर और कामां का नाम बदलकर कामवन रखने का भी निर्णय किया है। जहाजपुर भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी पहचान धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी रही है। वहीं, कामां डीग जिले में स्थित है और ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ माना जाता है। स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि इन शहरों को उनके मूल और पारंपरिक नामों से पहचाना जाए।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया एलान

तीनों शहरों के नाम बदलने की घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट पर चर्चा के दौरान की थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्थानीय नागरिकों की मांग, ऐतिहासिक संदर्भ और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखकर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले के बाद तीनों शहरों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग मानते हैं कि नए नाम उनकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करेंगे। कई संगठनों ने इसे ऐतिहासिक भूल सुधार का कदम बताया है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

हालांकि, इस फैसले पर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी ने सीधे विरोध नहीं किया, लेकिन विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर सवाल खड़े किए। राजस्थान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि इन शहरों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए। उनका आरोप है कि सरकार ऐसे फैसले लेकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, सरकार के इस निर्णय ने राज्य की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें आधिकारिक नोटिफिकेशन और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Tags: Rajasthan
Previous Post

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

Next Post

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी ने बहनों का जताया आभार

26/08/2026
Massive fire in a multi-storey building in Howrah
क्राइम

हावड़ा की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

26/08/2026
Union Minister Rao Inderjit arrives to meet CM Nayab Saini.
राष्ट्रीय

गुरुग्राम में जलभराव काे लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

26/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

यह भी पढ़ें

दिल्ली में कोरोना रिकवरी

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 88 प्रतिशत के करीब, निषिध्द क्षेत्र 714

27/07/2020
Sunil Gavaskar met CM Yogi

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

21/04/2023

हर-हर महादेव के उद्घोष साथ PM मोदी ने काशी को समर्पित की अरबों की योजनाएं

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version