• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर की 859 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में पुलिस भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि, राज्य में चार साल के लम्बे इंतज़ार के बाद SI के 859 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो रही है। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग कराएगा।

भर्ती के लिए आवेदन आवेदन 9 फरवरी से 10 मार्च तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का आवेदन शुल्क 350 रु. तक रखा गया है साथ ही अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। सेवा आयोग परीक्षा का स्थान एवं तिथि समय पर बता देगा। साथ ही कहा जा रहा है की, यह परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन हो सकती है।

IGNOU में यूजी और पीजी कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, 28 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

वहीं सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।  आपको बता दें कि, करीब चार साल पहले साल 2016 में गृह विभाग में एसआई के 526 पदों के लिए निकाली गई थी, इसके बाद से ही अभ्यर्थियों को इस भर्ती का बेसब्री से इंतज़ार था।

चार साल के लम्बे इंतज़ार के बाद होने जा रही इस परीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोक सेवा आयोग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक,  कुल 859 पदों में उप निरीक्षक आईबी के 64, उप निरीक्षक एमबीसी के 11 पद, उप निरीक्षक (एपी) के 746,  प्लाटून कमांडर आरएसी के 38 पद शामिल हैं। इनके लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पीएचडी अनिवार्य : सुप्रीम कोर्ट

आवेदन हेतु सामान्य वर्ग के लिए 350 रु. व आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है। साथ ही दिव्यांगों व ढाई लाख से कम आय वाले वर्गों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रु. तय किया गया है। वहीं, विभिन्न आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जो भी शैक्षिक योग्यता माँगी गई है, उसका पूरा विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

Tags: government jobs 2021jobjob in indiaRajasthan Police RecruitmentRajasthan Police Recruitment Application Last DateRajasthan Police Recruitment Exam Datesarkarti naukri
Previous Post

केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल : डेरेक ओ ब्रायन

Next Post

SSC MTS भर्ती का कल जारी होगा नोटिफिकेशन, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा अवसर

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Bird hits plane before landing in Lucknow
Main Slider

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार; टला बड़ा हादसा

11/07/2026
Next Post
ssc

SSC MTS भर्ती का कल जारी होगा नोटिफिकेशन, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा अवसर

यह भी पढ़ें

Earthquake

तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी

23/02/2023
Liam livingstone

राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा बड़ा झटका, देर रात स्वेदश लौट गया यह खिलाडी

21/04/2021
ARDiKa

आरेडिका ने 1684 कोच बनाकर तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version