• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान : दुष्कर्म के आरोपी जेल से छूटते ही पीड़िता को जलाया, हालत गंभीर

Desk by Desk
05/03/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Fire

Son set father on fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की है। पीड़िता करीब 70 फीसदी तक झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।

हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला के घर के बाहर घटना के बाद एक युवक धानमंडी में भागता हुआ दिखाई दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पी़ड़िता की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें बाइक पर सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। बता दें कि दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था।

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने हत्या कर संदूक में छिपाया शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। महिला की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके।

मामूली कहासुनी के चलते आपस में भिड़े कांवड़िए, चाकूबाजी में एक की मौत

जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीड़िता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया।

Tags: burn liveLatest Rajasthan News in HindiRajasthanRajasthan Hindi Samacharrajasthan newsRajasthan News in hindirajasthan policerape victimदुष्कर्म का आरोपीदुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलायापीड़ितापीड़िया को जिंदा जलायाराजस्थानराजस्थान पुलिस
Previous Post

खैरात के भरोसे पाकिस्तान, नहीं है कोरोना वैक्सीन खरीदने के पैसे

Next Post

माफिया डॉन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, अजीत हत्याकांड में 25 हजार का था इनाम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post

माफिया डॉन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, अजीत हत्याकांड में 25 हजार का था इनाम

यह भी पढ़ें

UGC-NET

UGC-NET दिसंबर का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरबोर्ड

19/01/2024
SP MLA Ravidas Mehrotra offered namaz

हिंदू धर्म को धोखा दे रहे तो मुसलमानों के… सपा विधायक के नमाज पढ़ने पर बीजेपी नेता ने साधा निशाना

26/03/2025
Ram Navami

जानें कब है रामनवमी, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version