• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं राजस्थानी: भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
16/05/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान परिषद के तत्वावधान में अपने सम्मान में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रवासी राजस्थानी हमेशा अपनी जड़ों से जुड़कर रहते हैं। पीढ़ियों से परदेस में बसे मारवाड़ी समाज के लोग आज भी अपने गृह राज्य जाकर खुश होते हैं।

भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश के विकास एवं सेवामूलक कार्यों में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की सराहना की तथा अगली पीढ़ी को भी गांव से जोड़े रखने का अनुरोध किया। राजस्थान में उद्योग लगाने का निमंत्रण देते हुए उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सरकार की तरफ से प्रवासियों को मकान, दुकान, हवेली और व्यापार के संरक्षण का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर जगह सरकार का एक अधिकारी बैठेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों की उपस्थिति से प्रफुल्लित मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने लोगों का आभार जताया, साथ ही सभी से चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

परिषद के महामंत्री अरुण प्रकाश मलावत एवं उपाध्यक्ष मोहनलाल पारीक, महावीर प्रसाद बजाज, बंशीधर शर्मा ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। परिषद की तरफ से मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

कार्यक्रम की अध्यक्षता की पूर्व विधायक दिनेश बजाज ने की। इस दौरान राजस्थान के नगर विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, उत्तर कोलकाता सीट से भाजपा उम्मीदवार तापस राय, जिलाध्यक्ष तमघ्नो घोष एवं कोलकाता की पूर्व उप महापौर मीना देवी पुरोहित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच पर भूपेंद्र सैनी, विष्णु चेतानी, उपेंद्र यादव, भगवती प्रसाद सराफ, राजेंद्र पराना, राजेश गुर्जर और डीडी कुमावत मौजूद रहे।

अभिनंदन समारोह में राजस्थान के हर क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें राजस्थान परिषद के अलावा रतनगढ़ नागरिक परिषद, नागौर नागरिक संघ, सरदारशहर परिषद, श्री डीडवाना नागरिक सभा, सारस्वत समाज (कुंडीय), पारीक सभा, लाडनूं नागरिक परिषद, पडिहारा नागरिक परिषद शामिल थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनीता झंवर, चंपालाल पारीक, श्रीलाल ओझा, लूणकरण शर्मा, राजकुमार व्यास, दुर्गा व्यास, पूर्णिमा कोठारी सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmaKolkata newsloksabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

Next Post

लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट के रूप में दें महत्वपूर्ण आहुति: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
AK Sharma

लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट के रूप में दें महत्वपूर्ण आहुति: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

arrested

किसान की गला दबाकर हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

01/07/2021
Malai Laddu

बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं टेस्टी लड्डू, इसे बनाना है बहुत आसान

09/08/2025
fire

युवक की अधजली लाश बरामद, हत्या कर गन्ने के पत्तों पर जलाने की कोशिश

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version