• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरूष नर्स के रूप में राजकुमार कर रहे हैं मरीजों की लगातार सेवा

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, राजनीति
0
male nurse

male nurse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया और इस दौरान नर्स के रूप में काम करने वाली महिलाओं और पुरूषों के योगदान को रेखांकित किया गया।

नर्सिंग को अपने करियर के रूप में अपनाने वाले महिला और पुरूष यूं तो हर समय मानव सेवा में तत्पर रहते हैं लेकिन कोरोना महामारी के इस काल में तो इस वर्ग से जुड़े अधिकतर लोग दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहे । इस दौरान वे खुद भी संक्रमित हुए लेकिन ठीक होने के बाद दोबारा ड्यूटी पर आये और अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निवर्हन किया। इस जीवटता का नजारा आज भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने को मिला जहां विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद नर्सों ने नर्सिंग सेवा की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

यूं तो नर्स का नाम सुनते ही दिमाग में एक युवती की छवि बन जाती है, लेकिन जनपद में राजकुमार नाम के एक ऐसे पुरुष नर्स हैं जो कोविड के शुरुआत से ही एक योद्धा के रूप में कार्य कर रहे है। जनपद के तहसील शहरी प्राथमिक केंद्र पर नियुक्त राजकुमार वर्ष 2016 से जनपद में कार्यरत है, कोविड के दौरान उनकी ड्यूटी पैरामेडिकल से लेकर प्रवासी मजदूरों की जांच के लिए लगाई गयी, फिर जेल में मरीज निकलने के बाद उनकी ड्यूटी जेल में भी लगाई गयी, जहां वह कोविड पॉजिटिव हो गए। उस समय उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने से उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया। स्वस्थ होते ही उन्होने फिर से काम करना शुरू कर दिया। जब पहली बार टीकाकरण शुरू हुआ था तब से ही राजकुमार की हर महत्वपूर्ण टीकाकरण में ड्यूटी लगाई जाती है। राजकुमार वर्तमान में टीकाकरण में अहम भूमिका निभा रहे है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कोरोना पॉजिटिव, कोविड प्रबंधन मामले पर कर रहे है सुनवाई

केरल की निवासी नर्स ज्योति थॉमस कोविड के समय में गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवाएँ देने में तत्परता से जुटीं है। वह वर्ष 2019 से जिला महिला अस्पताल झांसी में कार्यरत हैं। पिछले 15 दिनों में लगभग 30 महिलाओं का प्रसव करा चुकी है। ज्योति बताती है कि कोविड के समय में गर्भवती को सुचारु सुविधा देना हमारी प्रमुखता है, कई बार महिला कोविड के लक्षण के साथ होती हैं और उसका एंटीजन नकारात्मक आता है। ऐसे में गर्भवती, उसके बच्चे और खुद को भी सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। पिछले 15 सालों से मैं नर्स का कार्य कर रही हूँ, कोविड के समय में निरंतर ड्यूटी कर रही हूँ और पूरे कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल अपनाने की वजह से अभी तक सुरक्षित हूँ।

बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कानपुर देहात निवासी अल्का पिछले छह वर्षों से जनपद में कार्य कर रही हैं। वह पति और बच्चों के साथ यही रह रही है, बहुत सतर्कता रखने के बाद भी पिछले साल पति कोरोना पाजिटिव हो गये थे, ऐसे में घर और बच्चों की ज़िम्मेदारी मुझ पर ही आ गयी थी। नियमित प्रयास के साथ उस स्थिति से उबर पाये। अब फिर से कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में यदि कोई गर्भवती कोविड लक्षण के साथ आती है तो उसका प्रसव पीपीई किट पहनकर कराते है। अस्पताल में गर्भवती के प्रसव का मामला हो या कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने का। दोनों जगह पूरी तन्मयता से ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना काल में गर्भवतियों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाली गर्भवती की ढांढस बांधने के साथ उन्हें कब क्या दवाइयाँ लेनी है, कैसे अपना और बच्चे का बचाव करना है इसकी जानकारी देती है।

विपक्ष से आलोचना न करने की उम्मीद बेमानी

नर्सिंग सेवा की संस्थापक फ्लोरेंस नाईटिंगल के जन्मदिन 12 मई को हर वर्ष नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वर्ष 1965 से यह दिवस अंतरराष्ट्रीय नर्स काउंसिल द्वारा नर्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हर वर्ष के नर्स दिवस की थीम अलग- अलग होती है। इस वर्ष की थीम है “अ वॉइस टू लीड- अ विजन फॉर फ्युचर हैल्थ केयर यानि एक आवाज़ नेतृत्व की ओर- भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए एक दृष्टिकोण”।

वर्तमान में जनपद में कोविड-19 के दौरान सरकारी तंत्र में लगभग 195 नर्स कार्यरत हैं। इसके अलावा नर्सों की एक बहुत बड़ी संख्या प्राइवेट नर्सिंग होम्स आदि में भी कार्यरत है ।

Tags: "World Nurse DayInternational Nurse Day 2021male nursenurse dayup news
Previous Post

विपक्ष से आलोचना न करने की उम्मीद बेमानी

Next Post

वैक्सीनेशन सेंटर में गोली चलने से एक घायल, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
Next Post
firing at the vaccination center

वैक्सीनेशन सेंटर में गोली चलने से एक घायल, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

tulsi

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

05/08/2025
voting

दूसरे चरण के मतदान में दिखा लोगों में उत्साह, चार घंटे में पड़े 23.03 फीसदी वोट

14/02/2022
गुंजन सक्सेना

फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का ट्रेलर कल को होगा रिलीज

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version