• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे ‘नागिन’ बनाने वाले राजकुमार कोहली, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Writer D by Writer D
24/11/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Rajkumar Kohli

Rajkumar Kohli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का निधन हो गया है। वो 93 साल के थे। शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नहीं रहे राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli)

हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री में उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। हालांकि, राजकुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली। मल्टी स्टारर फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी, जो कि हिंदुस्तान की पहली ऐसी हॉरर मूवी थी, जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था।

पंजाबी एक्ट्रेस से हुई थी शादी

राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) की शादी पंजाबी स्टार स्टार निशी से हुई थी। निशी ने उनके साथ 1963 में आई पिंड दी कुड़ी फिल्म में काम किया था। फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने शादी करके एक होने का फैसला किया। शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम उन्होंने अरमान और रजनीश कोहली रखा।

बेटे को बनाया एक्टर

राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) के बेटे अरमान कोहली एक एक्टर हैं। अरमान को उन्होंने जानी दुश्मन फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। जानी दुश्मन हिट थी, लेकिन इससे अरमान के करियर को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसके बाद 2002 में उन्होंने बेटे के साथ एक और फिल्म बनाई, जिसका टाइटल एक अनोखी कहानी था। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

रश्मिका-कटरीना के बाद अब डीपफेक वीडियो के शिकार हुए रतन टाटा, जानें क्या कहते दिखे?

अरमान कोहली अपने पिता के बेहद करीब थे। उन्हें अकसर पिता के साथ वक्त बिताते देखा जाता था। कई इंटरव्यू में उन्होंने पिता को अपनी ताकत भी बताया था। वहीं अब राजकुमार कोहली का निधन उनके परिवार और चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे गया है।

Tags: arman kohlibollywood gossipsEntertainment newsRajkumar Kohli
Previous Post

रश्मिका-कटरीना के बाद अब डीपफेक वीडियो के शिकार हुए रतन टाटा, जानें क्या कहते दिखे?

Next Post

‘एनिमल’ पर लगा चोरी का इल्जाम, इस फेमस फिल्म से कॉपी किया ये सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
film Animal

'एनिमल' पर लगा चोरी का इल्जाम, इस फेमस फिल्म से कॉपी किया ये सीन

यह भी पढ़ें

Missile Testing

अबतक की सबसे घातक मिसाइल का परीक्षण, DRDO ने 10 हजार से अधिक लोगों को किया शिफ्ट

24/07/2024
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश: प्राणी उद्यानों में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरती जाए

13/05/2025
Murder

रालोद नेता व फाइनेंसर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version