• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Writer D by Writer D
13/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway

Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सोमवार को उन्नाव में लखनऊ-कानपुर 06 लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही हरदोई-लखनऊ (पैकेज-4) के 32 किलोमीटर लंबे चार लेन का लोकार्पण और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया गया।

4,200 करोड़ की लागत से बने 63 किलोमीटर लंबे कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे से दोनों शहरों (लखनऊ-कानपुर) के बीच यात्रा समय तीन घंटे से घटकर मात्र 40 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होगी। प्रदूषण में कमी आएगी तथा पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों पर निर्मित इस एक्सप्रेसवे में तीन इंटरचेंज, दो फ्लाईओवर, एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल, 25 लघु पुल, 12 व्हीक्युलर अंडरपास, 14 लाइट व्हीक्युलर अंडरपास, 11 पैदल अंडरपास तथा यात्रियों की सुविधा के लिए 2 रेस्ट एरिया विकसित किए गए हैं।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से सुसज्जित किया गया है। यह एक्सप्रेसवे किसानों को कृषि उत्पादों को कम समय में मंडियों तक पहुंचाने, उद्योगों को कच्चे माल एवं तैयार उत्पादों के तेज परिवहन तथा आम नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा। साथ ही एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक इकाइयों, पर्यटन, आवासीय परियोजनाओं एवं छोटे व्यवसायों के विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

हरदोई–लखनऊ सीमा से लखनऊ रिंग रोड का 4-लेन में चौड़ीकरण

इस परियोजना के अंतर्गत हरदोई–लखनऊ सीमा से लखनऊ रिंग रोड तक लगभग 32 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का 4-लेन में चौड़ीकरण किया गया है। लगभग 541 करोड़ की लागत से विकसित यह परियोजना यात्रियों को अधिक सुरक्षित, तेज एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी।

विश्वप्रसिद्ध मलिहाबाद आम क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक कम समय में पहुंचाने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। यह परियोजना लखनऊ एवं हरदोई के बीच ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ-साथ सीतापुर रोड, लखनऊ रोड, मोहन रोड एवं हरदोई रोड सहित आसपास के प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ बनाएगी, जिससे क्षेत्रीय आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर लगभग एक किमी लंबे 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण 109 करोड़ की लागत से किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया।

इस परियोजना से एनएच-24ए के दोनों ओर स्थित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं लॉ कॉलेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों तक आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सुविधाजनक होगा। साथ ही सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड, जानकीपुरम, अलीगंज, कुर्सी रोड, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया एवं खुर्रम नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों के सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज भी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

Next Post

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
NEET re-exam OMR sheet released

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यह भी पढ़ें

PM Kisan Nidhi

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

25/11/2021
राम जन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव

श्रीराम जन्मभूमि पूजन में पीएम कार्यालय से लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तक कौन-कौन होगा शामिल, जानें

27/07/2020
ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान

28/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version