• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में गरजे राजनाथ, कहा- भारत को छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं

Writer D by Writer D
15/04/2022
in अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक कार्यक्रम के दौरान बिना किसी देश का नाम लिए बड़ी चेतावनी दे डाली है। उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि अगर कोई भी भारत को छेड़ने का प्रयास करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी तरफ से ये तल्ख टिप्पणी सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में दी गई है।

चीन के खिलाफ सीमा पर दिखाए भारतीय जवानों के पराक्रम पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं खुलकर तो नहीं बता सकता कि हमारे भारतीय जवानों ने वहां पर क्या शौर्य दिखाया था। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि एक स्पष्ट संदेश दिया गया है। भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। उन्होंने ये बयान उस समय दिया है जब चीन संग भारत की तनातनी का दौर जारी है। सीमा पर तनाव कम जरूर हुआ है, लेकिन कुछ क्षेत्रों को लेकर विवाद बना हुआ है।

वैसे बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी एक अहम टिप्पणी की है। अभी इस समय अमेरिका द्वारा भारत पर कूटनीतिक दबाव बनाने का प्रयास हो रहा है। कोशिश है कि भारत, रूस के खिलाफ स्टैंड ले। अब उस दबाव के बीच रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत कभी भी ‘जीरो सम गेम’ की कूटनीति पर नहीं चलता है। उनके मुताबिक अगर किसी एक देश से भारत के रिश्ते अच्छे हैं, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि दूसरे देश से रिश्ते खराब हो जाएंगे।

वाराणसी में उप राष्ट्रपति नायडू का भव्य स्वागत, गंगा आरती में हुए शामिल

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने भारत की दुनिया के सामने उभरती ‘ताकतवर’ छवि को लेकर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में मोदी सरकार ने भारत की छवि पूरी तरह बदल दी है। आज हर कोई भारत को एक ताकतवर देश के रूप में देखता है। आज भारत पूरी दुनिया को राह दिखाने की क्षमता रखता है। दुनिया को अब जाकर भारत की इस ताकत का अहसास हुआ है।

रक्षा मंत्री ने अमेरिका की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत को कुछ ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो पद संभालने से पहले ही निपुण नेता बन चुके थे। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी को शामिल किया जा सकता है। वहीं देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पद संभालने के बाद नेता बन पाए थे।

Tags: National newsRajnath singh
Previous Post

इस राज्य में बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में मिले 366 नए मरीज

Next Post

जेल में बंद आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

02/07/2026
CM Samrat Choudhary
बिहार

CM सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

02/07/2026
By-Elections
गुजरात

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार, MP और गुजरात में उपचुनाव की तारीख तय

02/07/2026
Next Post
Azam Khan

जेल में बंद आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

यह भी पढ़ें

President Murmu burns Ravana

दशहरे पर बारिश ने डाला खलल, PM मोदी का कार्यक्रम हुआ रद्द, राष्ट्रपति ने किया रावण दहन

02/10/2025
Gang Rape

नाबालिग से बलात्कार के मामले में मौलाना पर मुकदमा दर्ज

23/05/2022
Maa Lakshmi

शुक्रवार को करें ये उपाय, दूर होगी धन की हानि

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version