• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश

Writer D by Writer D
26/11/2025
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली: वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मृतका का नाम दीप्ति चौरसिया है। उनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। दीप्ती का शव घर में चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवार के सदस्यों की ओर से सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है। शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई हैं, हालांकि इसमें किसी तरह की प्रताड़ना या विवाद का जिक्र नहीं है।

2010 में हुई थी शादी

दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है, जबकि दीप्ति के मायके का बैकग्राउंड बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी एक्टिव रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक,अभी तक घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही परिवार के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों पर और स्पष्टता आएगी। वहीं, सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि उसकी हैंडराइटिंग और प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं या नहीं। बताया जा रहा है कि दीप्ति का स्वभाव काफी शांत था, इसलिए उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags: crime newsdelhi news
Previous Post

रसोई से जुड़ी ये गलितयां मां लक्ष्मी को करती है नाराज

Next Post

‘No FIR, No SIR’… लेखपाल की मौत पर बवाल, शादी से एक दिन पहले हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
suicide

‘No FIR, No SIR’… लेखपाल की मौत पर बवाल, शादी से एक दिन पहले हादसा

यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण का नक्शा

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपा मंदिर का नक्शा, जल्द शुरू होगा निर्माण

29/08/2020
असदुद्दीन ओवैसी Asaduddin Owaisi

संविधान का मजाक बना रहे हैं बीजेपी शासित राज्य : असदुद्दीन ओवैसी

29/12/2020

बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version