• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षा बंधन पर भाई के इस कलाई में बांधे राखी, जानें इसका महत्व

Writer D by Writer D
12/08/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही उसके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वादा करते हैं।

इस दिन बहनों को उपहार देने की भी परंपरा है। इस बार भी भद्रा लगने का कारण रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार दोपहर के समय मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। आइए, जानते हैं कि भाई के हाथ की किस कलाई पर राखी बांधना चाहिए।

भाई की इस कलाई पर बांधें राखी

राखी बांधते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, दाहिना हाथ या जिसे हम सीधा हाथ कहते हैं, वर्तमान जीवन के कर्मों का हाथ माना जाता है।

दाहिने हाथ से धार्मिक कार्य

मान्यताओं के अनुसार, दाहिने हाथ से किया गया दान और धर्म भगवान स्वीकार करते हैं। यही कारण है कि धार्मिक कार्यों के बाद बांधा जाने वाला कलावा भी दाहिने हाथ पर बांधा जाता है। इसी तरह रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ होता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी

दाहिने हाथ पर राखी बांधने से न केवल धार्मिक लाभ होता है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रक्षा सूत्र बांधने से शरीर कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त हो जाता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती हैं। ऐसे में इस स्थान पर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों से दूर रहता है।

रक्षा सूत्र का महत्व

– सनातन परंपरा में इस पर्व को बहुत खास माना जाता है।
– रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के अटूट बंधन का प्रतीक है।
– पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी ने दैत्यराज बलि को राखी बांधकर अपना भाई बनाया था।
– इस दिन बहनें अपने भाइयों की आरती उतारती हैं और प्यार के प्रतीक के रूप में राखी या रक्षा सूत्र बांधती हैं।

Tags: Raksha Bandhan 2024raksha bandhan date
Previous Post

अगर आपको भी सपने में दिखता है शिवलिंग, जानें क्या है इसके मायने

Next Post

सोमवार के दिन करें भोलेनाथ के ये उपाय, पूर्ण होंगी आपकी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

love
फैशन/शैली

ये इमेज खोलेगी आपकी लव लाइफ से जुड़े गहरे राज

20/05/2026
House
फैशन/शैली

आपका छोटा सा घर बन सकता हैं बड़ा, इन टिप्‍स को करें फॉलो

20/05/2026
Ganesh
धर्म

व्यापार में मिलेगी कामयाबी, बुधवार को करें ये उपाय

20/05/2026
Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Watermelon Face Pack
फैशन/शैली

तरबूज से आपकी स्किन खिल उठेगी, मिनटों में बनकर तैयार होगा ये फेस पैक

20/05/2026
Next Post
Lord Shiv

सोमवार के दिन करें भोलेनाथ के ये उपाय, पूर्ण होंगी आपकी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

Bike Taxi Captains

योगी सरकार रैपिडो के बाइक टैक्सी कैप्टन को देगी सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण

26/05/2025
CM Dhami

27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ : मुख्यमंत्री धामी

24/01/2026
Amitabh Bachchan

अभिषेक बच्चन लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, इस सीट से ठोक सकते हैं ताल

15/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version