• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर: डीएम ने किया कार्यलयों के औचक निरीक्षण, गैर हाजिर मिलें अधिकारी व कर्मचारी

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
DM Ravindra Kumar Mandad

DM Ravindra Kumar Mandad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान): जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय,सहायक श्रमायुक्त एवं जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुबह 09:15 बजे एआरटीओ कार्यालय में अधिकारी उपस्थित नहीं मिले साथ ही उन्होंनें पाया कि कार्यालय में पत्रावलियों का भी बेहतर रखरखाव नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक एआरटीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

इसके बाद सुबह 09:25 बजे सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में भी कोई अधिकारी उपस्थित नहीं मिले साथ ही कार्यालय में साफ-सफाई न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा वर्तमान में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं बजट की उपलब्धता सहित लाभार्थियों के बारे में व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह पद से हटाए गए, पार्टी के फैसले से नेताओं में नाराजगी

इसके बाद जिलाधिकारी करीब 09ः50 बजे पुरानी तहसील स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहॅुचे जहां सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सूचना पाकर जिला पूर्ति अधिकारी तत्काल मौके पर पहॅुचे। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण की स्थिति एवं रिक्त दुकानों के आवंटन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निलम्बित दुकानों का नियमानुसार आवंटन सुनिश्चित कराएं। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित बोर्ड कार्यालय के बाहर लगवाएं ताकि आमजन को योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 24 कोटे की दुकानों का प्रस्ताव लम्बित है जिन्हें नियमानुसार यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जायेगा।

स्कूल की चारदीवारी गिरने से छह लोगों की मौत, नीतीश ने जताया शोक

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन आने वाली शिकायतों का निस्तारण अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर स्वयं सुनिश्चित कराएं। उन्होंनें स्पष्ट किया कि निर्देशों का एक सप्ताह के भीतर अनुपालन सुनिश्चित हो जाना चाहिए। एक सप्ताह बाद पुनः औचक रूप से निरीक्षण करके कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जायेगा।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र भी मौजूद रहे।

Tags: DM Ravindra Kumar MandadLatest Rampur News in Hindi
Previous Post

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह पद से हटाए गए, पार्टी के फैसले से नेताओं में नाराजगी

Next Post

रामपुर: महिला दिवस पर टॉपर छात्रा ने संभाली भोट थानाध्यक्ष की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Women's Day 2021

रामपुर: महिला दिवस पर टॉपर छात्रा ने संभाली भोट थानाध्यक्ष की कमान

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित, देखें कब-कब होगी आपकी परीक्षा

10/02/2021
Manipur

शाह के दौरे के बाद मणिपुर में कुकी उपद्रवियों का तांडव, दो गांवों पर किया हमला

03/06/2023
बोरवेल में गिरा मासूम

MP : बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, 51 घंटों से जारी है रेसक्यू ऑपरेशन

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version