• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर: जन औषधि दिवस पर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन,ग्लूकोज पाउडर बांटा गया

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
jan aushadhi day

jan aushadhi day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान): जन औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र अस्पताल रोड बिलासपुर की  ओर से आंगनवाडी कार्यकर्त्रियों,सहायिकाओं व अन्य महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन,ग्लूकोज पाउडर का वितरण किया गया।

केंद्र संचालक रेखा देवी ने एसडीएम कार्यालय जाकर सैनिटरी पेड के वितरण के साथ जन औषधि परियोजना के बारे में समझाया कि कैसे इस योजना से रोजगार के साथ साथ गरीबों को सस्ती दवाई मिले,जिससे गरीब की दवाई के बिना मरने की नौबत न आए,इसलिए पूरे देश में जन औषधि केंद्रों का अभियान चलाया गया है। पीएम मोदी के इस अभियान से जुड़कर रोजगार के साथ गरीबों की सेवा भी कर सकते है।

इस पर पीएम मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस स्कीम के लाभार्थियों से बात की और पीएम ने शिलांग स्थित इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा संस्थान में 7500वें जन औषधि केंद्र को देश को समर्पित किया। लोगों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में जन औषधि केंद्र  खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया है।

हज मंत्री नन्दी ने सीएम योगी से की मुलाकात, नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की हुई सराहना

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि जनऔषधि योजना को देश के कोने-कोने में चलाने वाले और इसके कुछ लाभार्थियों से मेरी जो चर्चा हुई है,उससे स्पष्ट है कि ये योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बहुत बड़ा साथी बन रही है। कहा कि ये योजना सेवा और रोज़गार दोनों का माध्यम बन रही है। इस योजना से पहाड़ी क्षेत्रों में,नॉर्थईस्ट,जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले देशवासियों तक सस्ती दवा देने में मदद मिल रही है। जो 7500वें केंद्र का लोकार्पण किया गया है वो शिलॉन्ग में हुआ है।इससे स्पष्ट है कि नॉर्थईस्ट में जनऔषधि केंद्रों का कितना विस्तार हो रहा है

jan aushadhi day
jan aushadhi day

आम आदमी पर से दवाई के खर्च का बोझ कम करने के लिए मोदी सरकार ने 2015 में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना शुरू की थी।सरकार का उद्देश्य जन औषधि केंद्रों पर दवाएं 90 फीसदी तक सस्ती मिलती हैं,क्योंकि ये जेनेरिक दवाएं होती हैं।जन औषधि केंद्रों पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण आम जनता को दिखाया गया व सामुदायिक चिकित्सालय बिलासपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ माणिक अग्रवाल द्वारा मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।

लखनऊ समेत 12 जिले बनेंगे महिलाओं के सेफ सिटी, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

इस अवसर पर रामपुर केमिस्ट एसो0 के जिला अध्यक्ष जयदीप गुप्ता,नीरज मिश्रा व सीमा मिश्रा उपस्थित रही।

जन औषधि दिवस पर समस्त कार्यक्रम की मॉनिटरिंग राजेश कुमार औषधि निरीक्षक अमरोहा अतिरिक्त प्रभार रामपुर द्वारा की गई

Tags: jan aushadhi dayRampur News
Previous Post

साइक्लिंग रहे स्वस्थ : पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर

Next Post

नया मोबाइल न मिलने पर किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
suicide

नया मोबाइल न मिलने पर किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

amit shah

पहले यूपी में माफियाओं का कब्जा था, योगी राज में सभी गुंडे बाहर है : शाह

29/01/2022
10 सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर में LOC पर सेना की जवाबी कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चौकियां तबाह

05/08/2020
IPL 2020

मनदीप सिंह ने अपने पिता के नाम की हैदराबाद के खिलाफ मिली रोमांचक जीत

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version