• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को एक पड़ोसी युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ खेल रही छह साल की अन्य बच्ची से दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक ने बच्ची को बहाने से घर के अंदर बुला लिया और कमरे में उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं। उस वक्त बच्ची का पिता खेत गया था। शाम को खेत से वापस आए पिता ने पड़ताल की तो मासूम ने पड़ोसी युवक द्वारा किए गए कृत्य के बारे में बताया।

पीड़ित बच्ची काफी डरी व सहमी थी। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने गुरुवार को बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक शराब पीए हुए था। जिस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई कोरोना काल में उसकी मां का देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी पाल पोस रही हैं।

Tags: barabanki newscrime news
Previous Post

कानपुर न्यायालय के बाहर से फरार हुआ गैंगस्टर

Next Post

इस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, घोड़े पर होगा मां दुर्गा का आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
Chaitra Navratri

इस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, घोड़े पर होगा मां दुर्गा का आगमन

यह भी पढ़ें

Shivling

चोरों ने खंडित किया शिवलिंग, आक्रोश

28/11/2023
Kidnapping

घर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण

06/01/2023
Panipuri

पानीपुरी खाने के बाद 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

17/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version