• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाइट एंड साउंड शो के जरिये मिलेगा रासलीला का आनंद

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कान्हा नगरी मथुरा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश व्रज तीर्थ विकास परिषद ने दो स्थानों पर ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम में लगभग 15 करोड़ रूपये का व्यय होने का अनुमान है।

दीपावली तक इस कार्यक्रम को अमली जामा पहनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन में कुसुम सरोवर पर आयोजित किया जाएगा। सरकार मथुरा कों पर्यटन की दृष्टि से इस प्रकार बना रही है कि आगरा जाने वाला पर्यटक एक रात यहां पर बिताने के लिए मजबूर हो जाय। सरकार का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के यहां आने से न केवल पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए तीन फर्मो एवं कुसुम सरोवर के लिए दो फर्मों द्वारा इसका प्रेजेंटेशन परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र द्वारा गठित समिति के सामने हाल में ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिया जा चुका है तथा यह कार्यक्रम तीन माह में शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम में कृष्ण और राधा के प्रसंग का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा साथ ही कोयल की कू कू और मोर के नृत्य की मोहक आवाज के साथ साथ अन्य प्राकृतिक छटा भी प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच से भागवत भवन की इमारत पर यह ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगां। सीईओ के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परियोजना पर 943 लाख एवं कुसुम सरोवर की परियोजना पर 526 लाख खर्च आएगा।

कुसुम सरोवर वह पावन स्थल है जहां पर राधारानी नित्य कुसुम के फूल को चुनने जाती थीं तथा यहां पर कान्हा ने उनकी वेणी गूंथी थी। इस पावन स्थल पर मनमोहक छतरियों का निर्माण 1764 में भरतपुर रियासत के जाट राजा जवाहर सिंह ने अपने पिता सूरजमल और मां किशोरी रानी की स्मृति में बनवाया था।इसकी सुन्दरता एवं भव्यता ताजमहल से किसी रूप में कम नही है।

Tags: mathura newsup news
Previous Post

ढाबा संचालक ने STF टीम पर लाठी-डंडों से किया हमला, चार गिरफ्तार

Next Post

बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
Next Post
dead body

बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें

Bailey bridge

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
sale of companies

शेयर बाजार में सूचीबढ़ कंपनियों की सेल में आई भारी गिरावट

10/09/2020
IPO

भारतीय बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से कमाई का बड़ा मौका

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version