• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे रामायण के ‘रावण’, सीता और लक्ष्मण ने जताया दुख

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन।

रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में मंगलवार रात अंतिम सांस ली। गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व सांसद 1991 में भाजपा के टिकट से साबरकांठा सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

ईडर के कुकड़िया गांव के मूल निवासी और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक गुजराती परिवार में हुआ था। अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को इंदौर में जेठालाल त्रिवेदी के घर हुआ था। उन्होंने बॉम्बे (अब मुंबई) के भवंस कॉलेज में इंटरमीडिएट स्तर तक पढ़ाई की। 4 जून 1966 को उन्होंने नलिनी से शादी की। उनकी तीन बेटियां हैं। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती फिल्मों के सुपर स्टार थे। अरविंद त्रिवेदी के अभिनय का सफर गुजराती नाटकों से शुरू हुआ।

भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त रहे अरविंद त्रिवेदी ने मोरारी बापू के घर में राम की मूर्ति स्थापित की थी। ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने के बाद वे पूरे देश में मशहूर हो गए। एक इंटरव्यू में अरविंद त्रिवेदी ने कहा था कि जब वे सीरियल में रावण का रोल प्ले कर रहे थे तो शूटिंग के लिए जाते वक्त राम की पूजा करते थे।

अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। धार्मिक और सामाजिक गुजराती फिल्मों के जरिए उन्हें एक अलग पहचान मिली। अरविंद त्रिवेदी ने ‘संतुरंगी’, ‘होटल पद्मनी’, ‘कुंवर बैनू मामेरु’, ‘जैसल-तोरल’ और ‘देश रे जोया दादा परदेश जोया’ जैसी कई सफल गुजराती फिल्में दी हैं। अरविंद त्रिवेदी ने ‘पराया धन’, ‘आज की ताजा खबर’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

गुजरात सरकार की ओर से देश-दुनिया के कई संगठनों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं भी निभाई हैं। गुजराती और हिंदी फिल्मों में सफल रहे अरविंद कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे और निजी जिंदगी में उन्हें लोगों का बहुत प्यार व सम्मान हासिल था।

Bahut dukhad Samachar hai ki Hamare Sabke Pyare Arvind bhai (Ravan of Ramayan) Ab Hamare bich Nahin Rahe😥 Bhagwan Unki Atma ko Shanti De…I am speechless I lost father figure, my guide, well wisher & gentleman … 🙏😥 pic.twitter.com/RtB1SgGNMh

— Sunil lahri (@LahriSunil) October 6, 2021

2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ महंगा, जानिए अपने शहर के रेट

1991 में अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक सांसद रहे।

अरविंद त्रिवेदी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशाम घाट में किया जाएगा।

अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर फैलते ही रामायण में उनके सह-कलाकार रहे सुनील लहर (लक्ष्मण), दीपिका चिखलिया (सीता), अरुण गोविल (राम) और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है की हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण का रावण) अब हमारे बिच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे… मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिता तुल्य, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और एक सज्जन को खो दिया।’

अरविंद त्रिवेदी ने केवल रामायण ही नहीं ‘विक्रम और बैताल’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने हिंदी और गुजराती सहित 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

Tags: #ramayanArun GovilArvind TrivediArvind Trivedi passed awaydipikaramanand sagarsunil lehari
Previous Post

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ महंगा, जानिए अपने शहर के रेट

Next Post

आम जनता को लगा झटका, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

29/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

29/07/2026
House proceedings adjourned until 12 PM.
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा, कार्यवाही 12 बजे तक टली

29/07/2026
Next Post

आम जनता को लगा झटका, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें

Jennifer Mistry Bansiwal

‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने लगाया यौन शोषण का आरोप

11/05/2023
BCCI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हुआ ब्लड कैंसर, मदद के लिए सामने आया BCCI

14/07/2024
masala tea

मूड फ्रेश ही नहीं इम्यूनिटी भी बढ़ाती है मसाला चाय

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version