• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी कैबिनेट को बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
24/07/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Ravneet Bittu

Ravneet Bittu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है।

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। इसके बाद भाजपा ने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। हालांकि, वह अब तक मंत्री पद पर बने हुए थे। शुक्रवार को उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया।

राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और पार्टी की ओर से दोबारा नामांकन न मिलने के बाद से ही उनके मंत्री पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।

कांग्रेस से भाजपा तक का राजनीतिक सफर

रवनीत सिंह बिट्टू ने मार्च 2024 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इससे पहले वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और लोकसभा में पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। वह 2009 में आनंदपुर साहिब और 2014 तथा 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू ने 2024 में भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

संसदीय राजनीति में निभाईं अहम भूमिकाएं

कांग्रेस में रहते हुए रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में पार्टी के सचेतक भी रहे। वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अधीर रंजन चौधरी के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने पर उन्हें कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता भी बनाया गया था।

जनवरी 2021 में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर आयोजित ‘जन संसद’ कार्यक्रम में उन पर हमला भी हुआ था। अब उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार में उनके स्थान को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Tags: Modi CabinetNational news
Previous Post

वन्यजीव आधारित पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगी ठोस कार्ययोजना: धामी

Next Post

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
Next Post
CM Dhami

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

यह भी पढ़ें

Transgenders

योगी सरकार की बड़ी पहल, ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा राशनकार्ड

02/05/2025
International Film City

1510 करोड़ रुपए से निर्मित होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी

27/06/2024

इस देश में अमेरिकी दूतावास पर हुआ 2 रॉकेट हमला, US अधिकारियों को कोई नुकसान नहीं  

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version