• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ किया कुछ ऐसा, जो पहले कभी नहीं कर सका था

Desk by Desk
11/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

आईपीएल 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore, RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK) के खिलाफ 37 रनों से शानदार जीत दर्ज की। सीएसके के खिलाफ रनों के लिहाज से आरसीबी की यह अबतक की सबसे बड़ी जीत है।

आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने 52 गेंदों में नॉटआउट 90 रनों की पारी खेलते हुए आरसीबी को 169 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकी।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने फिंच को 2 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इसके बाद विराट कोहली ने ओपनिंग बल्लेबाज देवदत पडीक्कल के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी की। पडीक्कल (33) और एबी डीविलियर्स (0) को शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में आउट कर सीएसके को बड़ी राहत दिलाई।

वॉशिंगटन सुंदर (10) भी बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर सके और सैम कुर्रन का शिकार बने। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे (22) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और टीम को 20 ओवर में 169 रनों तक पहुंचाने में कामयाब रहे।  170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को पावरप्ले के अंदर वॉशिंगटन सुंदर ने शेन वॉट्सन और फैफ डुप्लेसी के रूप में दो बड़े झटके दिए।

तीसरे विकेट के लिए अंबाती रायुडू और अपने पहले मैच खेल रहे एन जगदीशन ने 64 रनों की साझेदारी की, लेकिन वो तेज गति से रन बनाने में नाकाम रहे। एन जगदीशन के आउट होने के बाद सीएसके की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और निर्धारित 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी।

Tags: AB DeVilliersChris MorrisCricket Latest Newscricket newsCSK vs RCBDevdutt PaddikalIndian Premier League 2020IPL 2020ipl latest newsipl newsmahendra singh dhoniRoyal challengers Banglore vs Chennai super kingsShivam DubeShradul Thakurvirat kohliyuzvendra chahalआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीग 2020एबी डीविलियर्सक्रिस मौरिसयुजवेंद्र चहलरॉयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सविराट कोहली महेंद्र सिंह धोनीशार्दुल ठाकुरशिवम दुबेसीएसके बनाम आरसीबी
Previous Post

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Next Post

केकेआर के सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर फिर उठे सवाल

Desk

Desk

Related Posts

Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
Next Post
Sunil narine

केकेआर के सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर फिर उठे सवाल

यह भी पढ़ें

owaisi

पैगंबर की रक्षा के लिए आतंकियों की ज़रूरत नहीं, अलकायदा को ओवैसी की लताड़

09/06/2022
Shahi Jama Masjid

संभल की जामा मस्जिद में शुरू हुआ रंगाई-पुताई का काम, कल ASI टीम ने लिया था जायजा

16/03/2025
Lekhpal

रिश्वत मांगते लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम नेहा शर्मा ने लेखपाल को किया निलंबित

26/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version