• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्पन्ना एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे दुख

Writer D by Writer D
14/11/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Utpanna Ekadashi

Utpanna Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्गशीर्ष मास में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi ) का व्रत रखा जाता है। ये दिन और व्रत जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पड़ती है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस दिन देवी एकादशी उत्पन्न हुईं थीं। इस दिन उनकी भी पूजा की जाती है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi ) के दिन व्रत और पूजन करने जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन व्रत और पूजन करने जीवन के सारे पापों का नाश हो जाता है। इस दिन पूजा बिना व्रत कथा पढ़े संपन्न नहीं मानी जाती। मान्यता है कि इस दिन पूजा के समय व्रत कथा पढ़ने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi ) कब है?

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 15 नवंबर, शनिवार को सुबह 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। वहीं एकादशी तिथि का समापन अगले दिन 16 नवंबर, रविवार को सुबह 02 बजकर 37 मिनट पर होगा। चूंकि 15 नवंबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि शुरू हो रही है, इसलिए उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi ) का व्रत इस बार 15 नवंबर, शनिवार को ही रखा जाएगा।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi ) व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में मुर नामक का एक भयानक दैत्य था। मुर का काफी शक्तिशाली था। उसने इंद्र आदि देवताओं पर विजय पा ली थी। इसके साथ ही उसने इंद्रलोक पर भी अपना अधिकार कर लिया था। मुर के अत्याचारों से देवता परेशान हो गए थे। अंत में वो भगवान शिव पहुंचे और उनसे सहायता मांगी, लेकिन महादेव ने देवताओं को भगवान विष्णु की शरण में जाने के लिए कहा।

इसके बाद देवताओं ने श्रीहरि से विनती की। भगवान विष्णु ने देवताओं की विनती सुन ली और मुर के वध का फैसला किया। इसके बाद भगवान विष्णु देवताओं के साथ चन्द्रवती नामक नगर पहुंचे। यहीं पर मुर शासन किया करता था। फिर भगवान विष्णु और मुर में भयंकर युद्ध छिड़ गया। लंबे समय तक युद्ध चलता रहा। युद्ध का कोई अंत न होता देख भगवान युद्ध छोड़कर बद्रिकाश्रम की हेमवती गुफा में विश्राम के लिए चले गए।

भगवान विष्णु का पीछा करते हुए राक्षस मुर भी उस गुफा में जा पहुंचा। भगवान विष्णु को विश्राम करते देख मुर ने उन पर आक्रमण की कोशिश की। उसी समय भगवान विष्णु के दिव्य शरीर से एक तेजस्विनी और शक्तिशाली कन्या प्रकट हुई। उसने मुर का सिर काट दिया। भगवान विष्णु विश्राम से उठे तो उन्होंने मुर को मृत देखा और कन्या की वीरता से प्रसन्न हुए। इसके बाद उन्होंने कन्या को वरदान दिया।

भगवान विष्णु ने कहा कि तुम्हारा जन्म एकादशी तिथि को हुआ है, इसलिए तुम एकादशी नाम से पूरे संसार में जानी जाओगी। हर युग में तुम्हारी पूजा की जाएगी। मुझे जितनी प्रसन्नता एकादशी व्रत से होगी। उतनी किसी और उपासना से नहीं होगी। जो तुम्हारा व्रत करेंगे, उनको मोक्ष की प्राप्ति होगी।

Tags: Utpanna Ekadashi
Previous Post

हाथ जल जाने पर करें ये उपचार, नहीं पड़ेंगे छाले

Next Post

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगा धन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

घर के भेदी ने किया राम मंदिर के दान में गबन, जांच में हुआ चौंकाने वाला पर्दाफाश

13/06/2026
President Murmu
Main Slider

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

13/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Swastika
धर्म

घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

13/06/2026
Next Post
Apara Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगा धन

यह भी पढ़ें

vaccination

15-18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

01/01/2022
Drowned

नदी में नाव पलटने से बुआ-भतीजे की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

06/09/2021
Kangana Ranaut

कंगना ने सोनिया गांधी से पूछा- आप भी महिला हो, क्या आपको दुख नहीं हुआ?

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version